न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागा के साथ सगाई और मां बनने को लेकर शोभिता ने कही ये बातें, अर्जुन ने इसलिए खरीदा EV स्कूटर

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने पिछले महीने हैदराबाद में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली। उनकी 8 अगस्त को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 8:39:50

2 News : नागा के साथ सगाई और मां बनने को लेकर शोभिता ने कही ये बातें, अर्जुन ने इसलिए खरीदा EV स्कूटर

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने पिछले महीने हैदराबाद में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली। उनकी 8 अगस्त को रिंग सेरेमनी हुई थी। अब शोभिता ने सगाई के बाद पहली बार एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। शोभिता ने अपनी सगाई को 'साधारण' मानने से इंकार किया और कहा कि 8 अगस्त के पल को किसी भी 'अलंकरण' की जरूरत नहीं थी। शोभिता ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं उस पल में बहुत सारी उम्मीदें या सपने लेकर नहीं गई थीं।

मुझे लगा कि वो पल बहुत आरामदायक, सरल, मीठा, अंतरंग और गर्मजोशी से भरा था। यह सब कुछ वैसा था, जैसा मैंने सोचा था। वो पल अपने आपमें मुझे भर देता है। इसलिए मैंने नहीं सोचा कि यह साधारण था या नहीं; यह वही था, जो होना था, और यह बिल्कुल सही था। मैंने हमेशा सोचा था कि मैं मातृत्व का पूरा अनुभव चाहती हूं। मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट थी और शादी करने की इच्छा भी मेरे मन में थी। मैं हमेशा चाहती थी कि ऐसे खास पलों में तेलुगुपन शामिल हो।

मैं अपनी जड़ों, परंपरा और अपने माता-पिता से बहुत जुड़ी हुई हूं। यही वो चीजें हैं जिनके बारे में मैंने ख्वाब देखा है। बता दें कि शोभिता और नागा की शादी की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है। सगाई समारोह में केवल उनके माता-पिता शामिल हुए थे। तब कपल ने सगाई की तस्वीरें साझा की थीं तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रॉल किया गया। फैंस शोभिता को नागा की शादी टूटने का कारण मानते हैं।

उल्लेखनीय है कि नागा ने एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ शादी की थी, जो करीब चार साल चली। दोनों ने अचानक तलाक लेकर फैंस का दिल तोड़ दिया था। उसके बाद नागा को शोभिता के साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने शादी के लिए राजस्थान को चुना है। दोनों ने राजस्थान में एक 5 स्टार होटल बुक कर लिया है। वे इस साल के अंत या फिर अगले साल मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कई लग्जरी कारों के मालिक अर्जुन कपूर का दिल 1 लाख के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आया

अभिनेता अर्जुन कपूर आजकल अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच करोड़ों रुपए की लग्जरी कार और महंगी बाइक रखने वाले अर्जुन ने 1 लाख रुपए का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदकर सभी को चौंका दिया है। स्कूटर खरीदकर मिठाई बांटते हुए अर्जुन ने इस EV को खरीदने की वजह भी बताई।

उन्होंने मजाक में कहा कि घर से बाहर निकलते समय या दूसरी जगहों पर पैपराजी से बचने के लिए यह स्कूटर खरीदा है। अर्जुन ने BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर लिया है। यह भारत का पहला RUV स्कूटर (रग्ड अर्बन व्हिकल) है। पूरी तरह मेटल बॉडी वाला यह स्कूटर शहर, गांव, ऑफ रोड समेत किसी भी रास्ते के लिए एकदम सही है।

इसमें क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स हैं। इसे फुल चार्ज होने में 2.35 घंटे लगते हैं। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। पैपराजी की फरमाइश पर अर्जुन ने इसकी सवारी भी की। बता दें कि अर्जुन के पास मर्सिडीज बेंज मेबैक GLS 600 कार, लैंड रोवर डिफेंडर, मसेराती, वोल्वो XC90 कार, मर्सिडीज ML 350 समेत कई महंगी गाड़ियां हैं। अर्जुन की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष