न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवर की शादी में शोभिता का जलवा, नागार्जुन को लगाया गले, शरारे लुक ने फैंस को किया दीवाना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चमकदार शादियों की फेहरिस्त में अक्किनेनी परिवार की एक और आलीशान शादी जुड़ गई है। नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की दूसरी शादी के जश्न में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि घर की बहू शोभिता धुलिपाला भी खूब चर्चा में रहीं। अपनी दिलकश अदाओं और भावुक पारिवारिक पलों से उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 6:57:12

देवर की शादी में शोभिता का जलवा, नागार्जुन को लगाया गले, शरारे लुक ने फैंस को किया दीवाना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चमकदार शादियों की फेहरिस्त में अक्किनेनी परिवार की एक और आलीशान शादी जुड़ गई है। नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की दूसरी शादी के जश्न में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि घर की बहू शोभिता धुलिपाला भी खूब चर्चा में रहीं। अपनी दिलकश अदाओं और भावुक पारिवारिक पलों से उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को जैनब रावजी से शादी की। यह शादी परिवार की मौजूदगी में उनके निजी आवास पर सादगी और भव्यता का अनूठा संगम बनकर संपन्न हुई। शादी के बाद 8 जून को एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन हुआ, जिसमें टॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे नजर आए।

इस समारोह की सबसे खास बात रही शोभिता धुलिपाला की मौजूदगी, जो अखिल की भाभी और नागा चैतन्य की पत्नी हैं। शोभिता ने इस पारिवारिक अवसर पर अपनी खूबसूरत उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शादी के खास पलों की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका शरारा लुक और परिवार के साथ बिताए भावुक पल प्रमुख हैं।

sobhita dhulipala,akhil akkineni wedding,nagarjuna,naga chaitanya,sobhita sharara look,telugu actor wedding,celebrity reception,sobhita instagram photos,tollywood news

एक तस्वीर में शोभिता देवर अखिल की बारात में मस्ती करती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में वे ससुर नागार्जुन को गले लगाकर गर्मजोशी से मिलती दिखाई दीं। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बेहद भावुक करार दे रहे हैं। तस्वीरों में 'अखिल फॉर द किल' का बोर्ड भी नजर आ रहा है, जो पूरे जश्न के जोश को दिखाता है।

शोभिता ने अपने पोस्ट का कैप्शन लिखा- "जून सो फार", जिसमें उन्होंने शादी की झलकियों के साथ अपने सोलो ट्रैवल मोमेंट्स भी शामिल किए हैं। खासतौर पर उनका मिंट ग्रीन शरारा लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

शोभिता और नागा चैतन्य की शादी की बात करें तो दोनों ने दो साल तक गुपचुप डेटिंग के बाद अगस्त 2024 में सगाई की और दिसंबर में विवाह बंधन में बंध गए। यह जहां शोभिता की पहली शादी है, वहीं नागा चैतन्य की दूसरी। उन्होंने पहले समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी, जिनसे 2024 की शुरुआत में तलाक हो गया।

समांथा और नागा चैतन्य की जोड़ी को लेकर फैंस काफी भावुक थे, ऐसे में उनके अलगाव की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। मगर अब चैतन्य और शोभिता की जोड़ी भी फैंस के बीच लोकप्रिय होती जा रही है, और इस पारिवारिक शादी ने उनकी बॉन्डिंग को और पुख्ता कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी