एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को मुंबई में घर खरीदने में आ रही परेशानी
एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ‘द फैमिली मैन’ और ‘स्कैम 1992’ जैसी वेब सीरीज में काम कर दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। श्रेया को हाल ही मुंबई में घर खरीदने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ा। श्रेया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर इस बात का खुलासा किया। श्रेया ने मुंबई में घर खरीदने को एक बेवकूफी भरा सपना बताया है।
श्रेया ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “मुंबई में घर खरीदना भी एक घोटाला (स्कैम) है और मुझे इस बात से नफरत है। मैं घर बनाने को सोच रही हूं वो एक बेवकूफी वाला आइडिया है। यहां घर खरीदना बहुत महंगा है। करोड़ों रुपए देकर भी आपको कुछ अच्छा नहीं मिलेगा। इसलिए ये लग्जरी तो आप भूल ही जाओ यहां पर।”
श्रेया ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'जोश' से अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2019 में 'व्हाई चीट इंडिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें हंसल मेहता की साल 2020 में आई 'स्कैम 1992' से सबसे ज्यादा शौहरत मिली। श्रेया जल्द ही 'अद्भुत' और 'नौसिखिए' फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।I’m gonna say it: I think buying a house in Mumbai is… a scam.
— Shreya Dhanwanthary (@shreyadhan13) September 6, 2024
And I hate that I still want to fulfil that very foolish and very stupidly expensive dream.













