Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

17 साल बाद फिर लौट रही है टीवी की 'तुलसी', क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्मृति ईरानी का पहला लुक आया सामने

17 साल बाद स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में एक बार फिर तुलसी बनकर छाने को तैयार। एकता कपूर संग सहयोग से पहली झलक आई सामने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 6:38:58

17 साल बाद फिर लौट रही है टीवी की 'तुलसी', क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्मृति ईरानी का पहला लुक आया सामने

टीवी इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शोज़ में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में 'तुलसी' बनकर लोकप्रिय हुईं स्मृति ईरानी अब एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह खबर उन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, जिन्होंने स्मृति को हमेशा तुलसी के रूप में देखा और सराहा। अपने राजनीतिक करियर से इतर स्मृति अब फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, वो भी अपने पुराने कॉन्टेंट पार्टनर एकता कपूर के साथ। और सबसे खास बात, स्मृति ईरानी का इस शो से जुड़ा पहला लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले भावुक हो उठे हैं।

अगर बात करें इस शो की तो इसका पहला एपिसोड साल 2000 में आया था, और लगातार 8 साल तक यह शो भारतीय टेलीविजन पर राज करता रहा। अब, पूरे 17 साल बाद इसका सीक्वल लाया जा रहा है, और इससे एक नई पीढ़ी भी तुलसी से जुड़ पाएगी।

स्मृति ईरानी का जो नया लुक सामने आया है, उसमें वे अपने पुराने अंदाज में एकदम वैसी ही नजर आ रही हैं, जैसी एक बार उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। उनका यह अंदाज देख दर्शकों की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं हैं। जब पहली बार तुलसी बनी थीं, तब स्मृति की उम्र महज 24 साल थी और आज वे 49 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी आंखों की चमक और मुस्कान में वही अपनापन अब भी बरकरार है।
इस फर्स्ट लुक में स्मृति मैरून रंग की गोल्डन प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं, माथे पर सिंदूर, चूड़ियों की खनक और चेहरे पर एक मधुर मुस्कान उनके लुक को और भी जीवंत बना रही है। सिल्वर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ, उन्होंने काले धागे में मंगलसूत्र भी पहना हुआ है जो उनके किरदार को एक बार फिर पूरी तरह जीवंत कर देता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की शुरुआत 3 जुलाई 2000 को हुई थी और यह शो 2008 तक दर्शकों के दिलों पर राज करता रहा। एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो के हर किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब जब इसका सीक्वल आने वाला है, तो एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उसी जादू की उम्मीद जागी है। हाल ही में इस शो से जुड़े एक और अभिनेता अमर उपाध्याय ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 17 साल बाद जब 'तुलसी' फिर लौटेगी, तो क्या एक बार फिर वही पुराना जादू चल पाएगा? लेकिन फिलहाल फैंस तो स्मृति के इस कमबैक से ही गदगद नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका