न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सलमान-ऐश्वर्या के चेहरे पर साफ नजर आता था रोमांस’, स्मिता ने जब प्रियंका को पहली बार देखा तो…

सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय में प्यार की खबरें खूब चली थीं। फैंस को यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। दोनों ने साल 1999 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 7:49:42

2 News : ‘सलमान-ऐश्वर्या के चेहरे पर साफ नजर आता था रोमांस’, स्मिता ने जब प्रियंका को पहली बार देखा तो…

सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय में प्यार की खबरें खूब चली थीं। फैंस को यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। दोनों ने साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही और सलमान-ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से थी। इसने करीब 51 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने कई अवार्ड भी जीते थे। अब फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस स्मिता जयकर (61) ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार कैसे पनपा और यह उनके काम में भी किस तरह मददगार साबित हुआ।

फिल्मीमंत्रा के साथ बातचीत में स्मिता ने कहा कि शूटिंग के समय पूरी कास्ट में बहुत घनिष्ठता थी। वे अक्सर साथ बैठकर अंताक्षरी खेलते थे और एक परिवार की तरह जुड़े रहते थे। सलमान और ऐश्वर्या वहीं पर एक-दूसरे के करीब आए। उनका रिश्ता वहीं पर खूब फल-फूल रहा था। दोनों की आंखों में एक खास चमक थी और उनके चेहरे पर रोमांस साफ नजर आता था। इस चीज ने फिल्म को बहुत फायदा पहुंचाया। सलमान थोड़े शरारती थे, उस वक्त मैं उन्हें बहुत अच्छा जानती थी। सेट पर उन्हें गुस्सा आते हुए मैंने कभी नहीं देखा।

जो भी हो, इंसान गुस्सा कर सकता है, लेकिन फिल्मी सितारों के बारे में बात करते वक्त लोग अक्सर चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत और बेहद विनम्र हैं। मेकअप के बिना भी उनका आकर्षण बरकरार रहता था। वह बहुत जमीन से जुड़ी हुई लगती थीं। गौरतलब है कि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बाद में तनावपूर्ण हो गया और दोनों का अलगाव हो गया, जिसकी पुष्टि ऐश्वर्या ने साल 2002 में की थी। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली। उनके एक बेटी आराध्या हैं। दूसरी ओर सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है।

smita jaykar,actress smita jaykar,Salman Khan,aishawarya rai bachchan,hum dil de chuke sanam,salman aishwarya,priyanka chopra,kismat movie

स्मिता जयकर ने प्रियंका चोपड़ा को उनके रंग-रूप को लेकर किया था जज

स्मिता जयकर ने ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में अभिनेत्री को उनके रंग-रूप को लेकर जज किया था। स्मिता ने कहा कि प्रियंका के साथ मैंने उनके शुरुआती दिनों में काम किया था। मैंने उनके साथ 'किस्मत' मूवी में काम किया था और जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो वह बहुत ही दुबली-पतली और सांवली थीं। मुझे और मोहन जोशी को बताया गया कि प्रियंका इस फिल्म में हमारी बेटी का रोल प्ले करेंगी।

जब मैंने पहली बार उन्हें देखा तो कहा, 'हे भगवान, ये कैसे लोग हीरोइन बन जाते हैं।' उस समय वह बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती थीं। मैंने जब बाद में प्रियंका को देखा तो अपने जजमेंट पर पछतावा भी हुआ। प्रियंका शानदार थीं। मैं बस यही सोच रही थी कि इस लड़की ने क्या कर दिया? वह पूरी तरह से डीवा बन गईं।

इसलिए आप कभी किसी को जज नहीं कर सकते कि यार ये किसे ले आए। क्या पता कब किसकी किस्मत पलट जाए। क्या एक्ट्रेस हैं वो, शानदार। बता दें साल 2004 में रिलीज हुई ‘किस्मत’ में प्रियंका की जोड़ी बॉबी देओल के साथ बनी थी। प्रियंका भी कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं करिअर की शुरुआत में उन्हें अपने लुक्स की वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल का पलटवार, बोले- पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होने दूंगा
नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल का पलटवार, बोले- पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होने दूंगा
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल