न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने शेयर किया ‘करण अर्जुन’ का ट्रेलर, बताई रिलीज डेट, शाहरुख की इस फिल्म का भी लें मजा

शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर फैंस में हमेशा से तगड़ा क्रेज रहा है। वे उन्हें साथ देखने को बेकरार रहते हैं। दोनों ने कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 12:30:47

2 News : सलमान ने शेयर किया ‘करण अर्जुन’ का ट्रेलर, बताई रिलीज डेट, शाहरुख की इस फिल्म का भी लें मजा

शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर फैंस में हमेशा से तगड़ा क्रेज रहा है। वे उन्हें साथ देखने को बेकरार रहते हैं। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। फैंस के लिए खुशखबरी है कि ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। सलमान ने आज बुधवार (13 नवंबर) को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर सरप्राइज दिया। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

बता दें फिल्म में काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी, रंजीत, आसिफ शेख, जॉनी लीवर सहित कई कलाकारों ने अपनी उम्दा अदाकारी का जादू बिखेरा था। फिल्म के डायरेक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन हैं। साल 1995 में आई इस फिल्म में पहली बार शाहरुख-सलमान की जोड़ी दिखी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गजब का बिजनेस किया। यह दो भाइयों की कहानी है, जो अपनी मां की खातिर बदला लेने के लिए पुनर्जन्म लेते हैं।

‘करण’ और ‘अर्जुन’ पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है। दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने विलेन ‘दुर्जन सिंह’ का रोल किया था। फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इसमें ऋतिक के चाचा राजेश रोशन का कर्णप्रिय संगीत था।

शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर मूवी ‘परदेस’ इस दिन होगी बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज

इस बीच शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। शाहरुख की यादगार मूवी 'परदेस' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस मूवी से एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें अमरीश पुरी और अपूर्व अग्निहोत्री की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। लोगों को इसकी कहानी और गाने खूब पसंद आए थे। पीवीआर सिनेमाज की तरफ से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए री-रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

कैप्शन में लिखा है, “एक ऐसी कहानी जो सीधे आपके दिल को छू जाती है। मास्टरपीस 'परदेस' 15 नवंबर को पीवीआर आईनॉक्स में बड़े पर्दे पर लौट रही है।” यह खबर सामने आने ही फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें फिल्म के गाने 'आई लव माई इंडिया', 'ये दिल... दीवाना', ‘जरा तस्वीर से तू’, ‘दो दिल मिल रहे हैं’ ने लोगों पर जादू कर डाला।

दर्शक शाहरुख और महिमा की केमिस्ट्री देख रोमांचित हो गए। हालांकि बाद में किसी और फिल्म में यह जोड़ी नहीं दिखी। फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी। 43वें फिल्मफेयर अवार्ड में ‘परदेस’ को 12 नामांकन मिले और उनमें से तीन पुरस्कार जीते।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री