न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ के पार हुई स्काई फोर्स, घरेलू बाजार में 125 करोड़ के पास, वर्ष की पहली 100 करोड़ी फिल्म

'स्काई फोर्स' जनवरी में रिलीज होने वाली एक और फिल्म है जिसे दर्शकों ने देखा और पसंद किया। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 2:54:22

वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ के पार हुई स्काई फोर्स, घरेलू बाजार में 125 करोड़ के पास, वर्ष की पहली 100 करोड़ी फिल्म

'स्काई फोर्स' जनवरी में रिलीज होने वाली एक और फिल्म है जिसे दर्शकों ने देखा और पसंद किया। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है। 160 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई 'स्काई फोर्स' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही हैं।

सच्ची कहानी पर आधारित यह युद्ध ड्रामा वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की है।

'स्काई फोर्स' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मेकर्स ने 'स्काई फोर्स' के 10 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 153 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं भारत में इसने 119.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की वॉर एक्शन थ्रिलर ने एक सप्ताह में 99.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

8वें दिन 4.6 करोड़ रुपये का बिजनेस करने के बाद फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई। 8 दिनों में 'स्काई फोर्स' ने 104.3 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे शनिवार और रविवार को इसने क्रमशः 7.4 करोड़ रुपये और 7.8 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह 10 दिनों में 'स्काई फोर्स' का भारत में कुल कलेक्शन119.5 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म में लगभग 70.91 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 11वें दिन 1.6 करोड़ कमाए। यह सिलसिला रिलीज के 12वें दिन भी देखने को मिला है। 12वें दिन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की निर्देशित फिल्म ने लगभग 1.35 करोड़ रुपये कमाए है। इन 12 दिनों के बाद भारत में 'स्काई फोर्स' का कुल कलेक्शन 122.45 करोड़ रुपये हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री