न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बनी स्काई फोर्स, निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर

ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ से नीचे रहेगी, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने आज इसकी पहले दिन की कमाई से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए। और इनके मुताबिक, फिल्म ने उम्मीद से भी डेढ़ गुना ज्यादा कमाई कर ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 7:13:36

अक्षय कुमार की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बनी स्काई फोर्स, निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाहॉल में रिलीज हुई है। साल 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान इंडियन एयर फोर्स के एक स्क्वाड्रन लीडर के गुम होने की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की।

ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ से नीचे रहेगी, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने आज इसकी पहले दिन की कमाई से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए। और इनके मुताबिक, फिल्म ने उम्मीद से भी डेढ़ गुना ज्यादा कमाई कर ली।

फिल्म के दूसरे दिने के कलेक्शन से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।

स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म की पहले दिन की कमाई से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े बताए हैं जिनके मुताबिक स्काई फोर्स ने 15.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है।

वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी आज 6:20 बजे तक सैक्निल्क के मुताबिक, 12.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.63 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।

स्काई फोर्स से पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 26.69 करोड़ कमाकर उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। तो वहीं बड़े मियां छोटे मियां 16.07 करोड़ रुपये कमाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर उनकी राम सेतु थी जिसने 15.25 करोड़ कमाए थे। अब 15.30 करोड़ रुपये कमाकर तीसरे नंबर स्काई फोर्स आ गई है।

स्काई फोर्स का कलेक्शन वीकेंड में बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि रिपब्लिक डे की छुट्टियां भी हैं और रविवार भी। इससे फिल्म की कमाई में ठीकठाक इजाफा हो सकता है। उम्मीद है कि फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। उम्मीद ये भी है कि फिल्म का आज का कलेक्शन ओपनिंग डे से भी ज्यादा हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ