न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: सड़क दुर्घटना में कांतारा चैप्टर 1 के 6 कलाकार घायल, जाँच में जुटी पुलिस

यह दुर्घटना तब हुई जब सोमवार को उडुपी जिले में उन्हें ले जा रही एक बस पलट गई। घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंदापुर के अस्पतालों में ले जाया गया। कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 7:42:23

कर्नाटक: सड़क दुर्घटना में कांतारा चैप्टर 1 के 6 कलाकार घायल, जाँच में जुटी पुलिस

पैन-इंडिया फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की शूटिंग कर्नाटक में चल रही है, लेकिन आज फिल्म से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म के कई कलाकार हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद सेट से लौट रहे कलाकारों की बस पलट गई। इस हादसे में कई जूनियर कलाकारों को गंभीर चोटें आई हैं। उडुपी जिले में बस पलटने से 'कांतारा' के प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि ऋषभ शेट्टी ने कांतारा में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 जीता था। अब इसका प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह दुर्घटना तब हुई जब सोमवार को उडुपी जिले में उन्हें ले जा रही एक बस पलट गई। घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंदापुर के अस्पतालों में ले जाया गया। कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को जडकल के पास फिल्म की टीम को ले जा रही मिनी बस पलट गई। अधिकारी ने बताया, "यह घटना उस समय हुई जब वे जडकल के मुदुर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे। मिनी बस में 20 जूनियर आर्टिस्ट सवार थे।"

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंदापुर के अस्पतालों में ले जाया गया। कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि प्रोडक्शन हाउस इन कलाकारों के इलाज की जिम्मेदारी लेगा।

ज्ञातव्य है कि 'कंतारा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसन्द आई थी। दक्षिण भारतीय भाषाओं में जबरदस्त कारोबार करने के बाद इसे हिन्दी में प्रदर्शित किया गया था। हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया और देखते ही देखते यह वर्ष 2022 की 400 करोड़ी फिल्म बन गई। इस फिल्म के बाद हिन्दी भाषी क्षेत्रों में व्यापक रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाने लगा जो अभी तक लगातार जारी है।

बजट 16 करोड़, कमाई 450 करोड़

16 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 450 करोड़ की कमाई की थी। 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म एक पौराणिक लोककथा पर आधारित थी। सिनेमेटोग्राफी, धांसू डायरेक्शन और स्टोरीलाइन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था और वह फिल्म के लीड हीरो भी थे। इसका निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया था। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। अब इसका प्रीक्वल भी आने वाला है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस उत्सुक हैं। 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसमें भी ऋषभ शेट्टी ही लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार