न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिनेमाघरों के बाद यहां रिलीज की जाएगी ‘सितारे जमीन पर’, सोनम ने 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर आनंद को यूं किया विश

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 8:47:37

2 News : सिनेमाघरों के बाद यहां रिलीज की जाएगी ‘सितारे जमीन पर’, सोनम ने 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर आनंद को यूं किया विश

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण भी है। आमिर करीब 3 साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज के पहले नई रणनीति बनाई है। खबर है कि थिएटर के बाद इस फिल्म को ओटीटी के बजाय सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का ये फैसला फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज की दिशा में एक नया मोड़ ला सकता है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कहा जा रहा है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज के पुराने फंडे को छोड़कर आमिर ने कुछ अलग करने की सोची है। आमिर ने हाल ही में कहा था कि इस रवैए की वजह से दर्शक थिएटर से कट रहे हैं और इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है। आमिर इस फिल्म को थिएटर रिलीज के 2 महीने बाद यूट्यूब पर पे पर मॉडल (PPV) के तहत रिलीज करेंगे। इसका मतलब है कि फैंस को तय शुल्क देना पड़ेगा। थिएटर की तरह घर बैठे टिकट खरीदने का अनुभव मिलेगा।

यह एक ऐसा डिजिटल मॉडल है जिसमें दर्शक किसी प्लेटफॉर्म पर बिना सब्सक्रिप्शन लिए, केवल एक फिल्म या इवेंट देखने के लिए फीस चार्ज करेंगे। अगर ये प्रयोग सफल रहा तो इंडस्ट्री को एक नया रास्ता मिल जाएगा। इससे दर्शकों और प्रोड्यूसर्स दोनों को फायदा होगा और इस तरह से मेकर्स कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल पा सकेंगे। आमिर देखना चाहते हैं कि ये मॉडल कैसा चलता है, तो आने वाले हफ्तों में इस पर और जानकारी मिलेगी। आमिर ने हाल ही उन फिल्मकारों पर तंज कसा था, जो अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने के 4 हफ्ते बाद ही किसी OTT प्लेटफॉर्म से सौदा कर लेते हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की 8 मई 2018 को हुई थी शादी

एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इस कपल को आज गुरुवार (8 मई) को शादी के 7 साल हो गए हैं। अपनी 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर सोनम शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने खास अंदाज में आनंद को एनिवर्सरी विश की। फोटो में वह पति के साथ कुछ रस्में निभाती दिख रही हैं। ये तस्वीरें उनकी रोका सेरेमनी या सगाई की लग रही हैं।

इसके अलावा, संगीत, मेहंदी और फेरे की तस्वीरें भी दिखाईं। तो वहीं कुछ फोटो में बेटे वायु के जन्म के हैप्पी मोमेंट्स हैं। सोनम ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “कोई भी आपकी बराबरी नहीं कर सकता। मेरे जीवन का प्यार। हमेशा तुम्हें पाना चाहती हूं आनंद, एटर्निटी और उससे भी आगे... हैप्पी एनिवर्सरी।” सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को शादी की थी, जो उनके मुंबई स्थित घर पर आयोजित हुई थी।

शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। हालांकि वह बीच-बीच में घरवालों से मिलने या काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। दिल्ली में आनंद के माता-पिता रहते हैं और यहां उनकी कुछ प्रोफेशनल जिम्मेदारियां हैं। सोनम ने 20 अगस्त 2022 को बेटे को जन्म दिया था। सोनम अक्सर अपने पति और बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फैंस के लिए झलकियां शेयर करती हैं। सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ