न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने, ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप दुर्घटना में गंभीर घायल

सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लंबे समय से क्रेज बना हुआ है। लोगों में इसके प्रति जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 1:25:25

2 News : ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने, ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप दुर्घटना में गंभीर घायल

सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लंबे समय से क्रेज बना हुआ है। लोगों में इसके प्रति जबरदस्त दीवानगी नजर आ रही है। इस बीच आज सोमवार (5 मई) को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। इसमें आमिर नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके अलावा कई नए चेहरे दिख रहे हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आमिर के साथ 10 नए एक्टर्स पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं, जो इस कहानी को बेहद फ्रेश बनाने वाले हैं। आमिर अपनी बास्केटबॉल टीम के साथ बैठे हैं और पीछे उनकी टीम के खिलाड़ी अलग-अलग अंदाज में खड़े हैं।

पोस्टर में एक तस्वीर आमिर की ऊपर भी दिख रही है। इस फिल्म के साथ आमिर खान प्रोडक्शंस एक्टर अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे नए चेहरों को इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहा है। आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इंस्टाग्राम पेज लिखा है, “वो फिल्म जो प्यार, हंसी और खुशियों को सेलिब्रेट करती है, सितारे जमीन पर, सबका अपना-अपना नॉर्मल 20 जून 2025 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।”

फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ से प्रेरित है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जी श्रीनिवस रेड्डी ने की है। म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय का है। इसमें एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रविवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस से एक सवाल करके उनकी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लोगों से पूछा था कि क्या आप हमारे सितारे के लिए तैयार हैं? बता दें साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ सुपरहिट रही थी। इसमें आमिर के साथ दर्शील सफारी, टिस्का चोपड़ा, विपिन शर्मा, तनय छेड़ा और ललिता लाजमी थे।

अहमदाबाद में आज तड़के हुई सिंगर पवनदीप राजन की कार दुर्घटनाग्रस्त

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 12वें सीजन के विजेता सिंगर पवनदीप राजन आज सोमवार (5 मई) को एक भयानक हादसे का शिकार हो गए। अहमदाबाद में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे जख्मी हालत में भर्ती दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवनदीप का एक्सीडेंट तड़के 3:40 बजे हुआ।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वीडियो में पवनदीप गंभीर हालत में दिख रहे हैं। उनके बाएं पैर और दाएं हाथ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स उनकी देखरेख कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला कि पवनदीप का एक्सीडेंट कैसे हुआ। यह समाचार सामने आने के बाद से देशभर में पवनदीप के फैंस चिंतित हैं। वे सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पवनदीप की हेल्थ अपडेट के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ जीतने के बाद पवनदीप रातों-रात मशहूर हो गए। कोविड पीरियड होने के कारण यह शो काफी लंबा चला था, जिससे पवनदीप की लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिला था। शो के बाद पवनदीप ने अपने कई सोलो सॉन्ग्स और म्यूजिकल शो भी किए। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी