न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुक माय शो पर भूल भुलैया 3 से पिछड़ी सिंघम अगेन ने IMDb पर मारी बाजी, बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नम्बर 1 पर कर रही ट्रेंड

यह दोनों फिल्में दीपावली के मौके पर 1 नवम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। शुरूआती क्रेज को लेकर तो यह स्पष्ट हो गया है कि दीपावली के पाँच दिनों के त्यौहार पर दोनों को सफलता मिलेगी यह स्पष्ट है लेकिन किसे कितनी बड़ी सफलता मिलती है यह देखने वाली बात है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 4:35:40

बुक माय शो पर भूल भुलैया 3 से पिछड़ी सिंघम अगेन ने IMDb पर मारी बाजी, बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नम्बर 1 पर कर रही ट्रेंड

एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' एक साथ दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अपनी दैनिक दिनचर्या के दौरान एक बार जरूर आम दर्शकों के मुँह इन फिल्मों के बारे में कुछ न कुछ सुनाई दे जाता है। यह दोनों फिल्में दीपावली के मौके पर 1 नवम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। शुरूआती क्रेज को लेकर तो यह स्पष्ट हो गया है कि दीपावली के पाँच दिनों के त्यौहार पर दोनों को सफलता मिलेगी यह स्पष्ट है लेकिन किसे कितनी बड़ी सफलता मिलती है यह देखने वाली बात है।

बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन-सी फिल्म बाजी मारेगी ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन लोगों को दोनों में किस फिल्म में ज्यादा दिलचस्पी है इसकी जानकारी सामने आ गई है।

आईएमडीबी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर 'सिंघम अगेन' का नाम है। खबर लिखने तक तकरीबन 47.5 फीसदी लोगों ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं 37.4 फीसदी लोग 'भूल भुलैया 3' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

IMDB पर जहाँ सिंघम अगेन आगे चल रही है वहीं ऑनलाइन टिकट बुक काउंटर बुक माय शो पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भूल भुलैया 3 से पीछे है। 'सिंघम अगेन' में 2,37,500 लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं 'भूल भुलैया 3' में 2,39,200 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है।

दोनों की फिल्में बड़ी स्टार कास्ट के साथ हैं। एक तरफ जहाँ सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, रवि किशन, अर्जुन कपूर और श्वेता त्रिपाठी हैं, वहीं दूसरी ओर अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 में आज के नवोदित सुपर सितारे कार्तिक आर्यन, नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी और कभी अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना चुकी हैं विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं।

रोहित शेट्‌टी ने इस बार सिंघम अगेन को रामायण के किरदारों को आधुनिक अंदाज में पेश करते हुए परदे पर उतारा है, जहाँ राम शांत और सौम्य नहीं अपितु एक हिंसक जानवर है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए जंगल के दूसरो जानवरों का सफाया करना चाहता है। वहीं दूसरी ओर भूल भुलैया 3 में अनीस बज्मी ने हॉरर के साथ कॉमेडी को अपने कथानक में पिरोया है, लेकिन कुछ बदलने हुए अंदाज में। ऐसे में दोनों फिल्मों की शुरूआती सफलता तो तय है लेकिन लम्बे समय तक कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में चलेगी यही एक विचारणीय प्रश्न है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री