न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोहित ने ऐसे की ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर की घोषणा, ‘CTRL’ के लिए इस एक्ट्रेस ने की अनन्या की तारीफ

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। फैंस में इसके लिए जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 12:46:29

2 News : रोहित ने ऐसे की ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर की घोषणा, ‘CTRL’ के लिए इस एक्ट्रेस ने की अनन्या की तारीफ

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। फैंस में इसके लिए जबरदस्त उत्सुकता है और वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों की भरमार है। ऐसे में फैंस को एकसाथ अपने इतने सारे मनपसंद स्टार्स को बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा।

इस बीच आज रविवार (6 अक्टूबर) को रोहित ने ऐलान कर दिया है कि मूवी का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा। पिछले कई दिनों से ये चर्चा हो रही थी और अब रोहित ने इसे फाइनल कर दिया है। रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘सिंघम’ अगेन के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा। वीडियो में आपको रोहित के डायरेक्शन में कॉप यूनिवर्स के अंतर्गत बनी ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सिम्बा’, ‘सूर्यवंशी’ की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही ‘सिंघम अगेन’ के बारे में भी दिखाया गया है।

क्लिप में अजय का बाजीराव सिंघम के रूप में नया लुक है। प्रोमो झलक को शेयर करते हुए अजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “त्योहार तो परिवार के साथ ही मनाया जाता है। मिलते हैं इस दिवाली।” ये फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ के साथ ‘सिंघम अगेन’ का क्लैश होगा।

सामंथा रुथ प्रभु को पसंद आई ‘CTRL’ फिल्म और अनन्या की एक्टिंग

अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'CTRL' 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें अनन्या की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ‘जवान’ फेम सामंथा रुथ प्रभु ने 'CTRL' की समीक्षा की है। इसके साथ उन्होंने अनन्या की जमकर सराहना की।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'CTRL' के लिए एक नोट लिखा है। सामंथा ने लिखा, “यह फिल्म अवश्य देखें। यह शुरू से अंत तक मनोरंजक है और इस फिल्म को बहुत शानदार तरीके से बनाया गया है। अनन्या पांडे आप सुंदर हैं और आपका प्रदर्शन भी बेहतरीन है। इस फिल्म ने मुझे तुरंत अपना फोन उठाने और समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया। बधाई हो।” बता दें कि फिल्म में अनन्या दर्शकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के खतरों से आगाह करती नजर आ रही हैं।

मूवी में अभिनेता विहान समत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सामंथा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल : हनी बनी’ की तैयारी कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट उनके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री