न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, अजय सहित हर एक्टर ने जमाया रंग, इवेंट में रणवीर ने दीपिका पर ऐसे लुटाया प्यार

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज सोमवार (7 अक्टूबर) को थोड़ी देर पहले रिलीज हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 2:14:56

‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, अजय सहित हर एक्टर ने जमाया रंग, इवेंट में रणवीर ने दीपिका पर ऐसे लुटाया प्यार

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज सोमवार (7 अक्टूबर) को थोड़ी देर पहले रिलीज हो गया है। ट्रेलर 4 मिनट 45 सैकंड का है। खास बात ये है कि यह हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले किसी भी फिल्म का कोई भी ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा का नहीं था। इस एक्शन पैक्ड ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रवि किशन जैसे सितारों की झलक देखने को मिली। उनके कई दमदार डायलॉग्स हैं जो सबका ध्यान खींच रहे हैं।

यह मसालेदार ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को यब खूब पसंद आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 1 नवंबर को दिपावली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। ट्रेलर की शुरुआत अजय की एंट्री से होती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है जिसमें 'रामायण' का भी थोड़ा अंश देखने को मिलता है। बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है, जो रोंगटे खड़े कर देता है।

अर्जुन एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनकी एंट्री भी शानदार है। बता दें कि पहले यह फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज की जा रही थी, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे खिसका दिया था। इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके हैं।

रणवीर सिंह ने ‘सिंघम अगेन’ के पोस्टर में दीपिका पादुकोण की तस्वीर को चूमा

‘सिंघम अगेन’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के सभी बड़े स्टार्स पहुंचे। इसमें रणवीर सिंह का स्पेशल कैमियो है। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से बेशुमार प्यार करते हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने इवेंट में दिखाई। रणवीर का यह वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी क्यूटनेस सबका दिल जीत रही है। रणवीर जब मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के लिए आए तो पोस्टर पर दीपिका को देखकर गदगद हो उठे।

रणवीर ने दीपिका की फोटो पर किस की बरसात कर डाली। उन्होंने एक्ट्रेस की बलइयां भी उतारीं। रणवीर ने धांसू अंदाज में एंट्री ली। उनके मंच पर आते ही सीटियां और तालियां बजने लगीं। स्टेज पर लगे फिल्म के पोस्टर पर लगी दीपिका की तस्वीर देखकर रणवीर एकटक निहारने लगे और फिर पत्नी की तस्वीर को चूम लिया।

कहा जा रहा था कि दीपिका भी इवेंट में आ सकती हैं, लेकिन रणवीर अकेले ही आए। उल्लेखनीय है कि रणवीर और दीपिका के घर कुछ दिनों पहले ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी की एंट्री हुई है। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में इटली में हुई थी। यह कपल हमेशा एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाता दिखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री