न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ के पहले गाने में छाए अजय-रणवीर, इस मशहूर कोरियोग्राफर व पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दीपावली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 8:06:57

2 News : ‘सिंघम अगेन’ के पहले गाने में छाए अजय-रणवीर, इस मशहूर कोरियोग्राफर व पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दीपावली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था। अब शनिवार (19 अक्टूबर) को फिल्म के मेकर्स ने रामायण की थीम पर आधारित इसका पहला गाना 'जय बजरंगबली' रिलीज कर दिया। इस गाने में ‘हनुमानजी’ की गदा और ‘रामजी’ का धनुष धूम मचा रहे हैं। रणवीर सिंह ‘हनुमान’ और अजय देवगन ‘राम’ के कैरेक्टर को पकड़े हुए हैं। दोनों के बीच की भगवान और भक्त की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने को 4 घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल गए। इसके बोल मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। फिल्म का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। इसमें फैंस को अजय और रणवीर के साथ करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण व जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों का जलवा देखने को मिलेगा।

फिल्म में एक्शन का दमदार तड़का होगा। रोहित की ये ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्में ‘सिंघम’ (2011) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (2014) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और इनमें भी अजय ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ का मुकाबला कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की ‘भूल भुलैया 3’ मूवी से होगा।

singham again,singham again movie,singham again song,ranveer singh,ajay devgn,rohit shetty,ramayan,remo d souza,choreographer remo d souza,remo cheating case

रेमो डिसूजा सहित 7 लोगों पर लगा 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत 7 लोगों के खिलाफ एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। इस केस में 11.96 करोड़ रुपए की जालसाजी की बात सामने आई है। महाराष्ट्र के थाणे जिले में एक डांस ग्रुप ने यह मामला दर्ज करवाया है। यह मामला 2018 से जुलाई 2024 के बीच का है।

शिकायतकर्ता और उनके ग्रुप ने आरोप लगाया कि एक टीवी शो में उनकी जीत का दावा किया गया, जिसमें उन्होंने 11.96 करोड़ रुपए की राशि ट्रॉफी के रूप में जीती थी। हालांकि असल में उन्हें यह राशि कभी नहीं मिली। मीरा रोड पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि 8 साल पहले भी रेमो के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उन्होंने एक फिल्म बनाने के लिए उनसे 5 करोड़ रुपये लिए थे और फिल्म की रिलीज के बाद 10 करोड़ रुपए लौटाने का वादा किया था, लेकिन रकम नहीं लौटाई। रेमो पिछले 15 सालों से ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस प्लस’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ जैसे बड़े डांस शो में जज रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार