न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Day 17: एक ही कलेक्शन पॉइंट पर सिंघम अगेन Vs भूल भुलैया 3

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों के बाद अपने कारोबार में बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने अपने तीसरे वीकेंड पर भारत में करीब 230 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 7:09:24

Box Office Day 17: एक ही कलेक्शन पॉइंट पर सिंघम अगेन Vs भूल भुलैया 3

इस साल दिवाली पर होने वाली बड़ी टक्कर - भूल भुलैया 3 बनाम सिंघम अगेन - एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है जहां दोनों फिल्मों ने अपने कलेक्शन में बराबरी कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों तक चलने के बाद, हॉरर-कॉमेडी और पुलिस ड्रामा ने कमोबेश एक ही रेंज में कलेक्शन किया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, इस हॉरर-कॉमेडी ने 17वें दिन रविवार (17 नवंबर) को 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 231.40 करोड़ रुपए पहुंच गई है। दिवाली पर ही रिलीज हुई रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने रविवार को 4 करोड़ 15 लाख रुपए बटोरे। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 230.75 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।अब तक दोनों फ़िल्मों ने घरेलू स्तर पर कुल मिलाकर लगभग 451.65 करोड़ की कमाई की है।

भारत में 17 दिनों के बाद सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिसनेट कलेक्शन

सप्ताह 1: 173 करोड़ रुपये

सप्ताह 2: 47.5 करोड़ रुपये

शुक्रवार: 2.75 करोड़ रुपये

शनिवार: 3.25 करोड़ रुपये

रविवार : 4.15 करोड़ रुपये

कुल: 230.75 करोड़ रुपये

भारत में 17 दिनों के बाद भूल भुलैया 3 का दिन-वार बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन

सप्ताह 1: 158.25 करोड़ रुपये

सप्ताह 2: 58 करोड़ रुपये

शुक्रवार: 4.15 करोड़ रुपये

शनिवार: 4.75 करोड़ रुपये

रविवार : 6 करोड़ रुपये

कुल: 231.40 करोड़ रुपये

नवंबर का महीना टिकट खिड़की पर काफी धीमा रहा है क्योंकि कोई भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म स्क्रीन पर नहीं आई है। इससे रोहित शेट्टी की फिल्म और अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा मौका मिला है। दोनों फिल्मों के भारत में अपने-अपने प्रदर्शन के अंत तक कम से कम 300 करोड़ रुपये के बेंचमार्क तक पहुंचने की उम्मीद है।

एकमात्र बड़ी फिल्म जो उनकी फ्री रन को रोकने के लिए आ रही है, वह है पुष्पा 2: द रूल। लेकिन, फिल्म को स्क्रीन पर धमाल मचाने में अभी भी लगभग आधा महीना बाकी है। तब तक सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 अपने नाम कुछ और रिकॉर्ड बना सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री