मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनका X (पहले ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है, और वह अब तक इसे रिकवर नहीं कर पाई हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बारे में आगाह किया। श्रेया घोषाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हैलो फैंस और दोस्तों, मेरा X अकाउंट 13 फरवरी से हैक है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। सिर्फ ऑटो-जनरेटेड रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। मेरा अकाउंट लॉगिन नहीं हो रहा है, इसलिए मैं इसे डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं।"
फैंस को दी यह अहम चेतावनी
श्रेया ने अपने फैंस को साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह देते हुए लिखा, "अगर उस अकाउंट से कोई मैसेज आता है, तो किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ये स्पैम-फिशिंग लिंक्स हो सकते हैं। अगर मेरा अकाउंट रिकवर हो जाता है, तो मैं एक वीडियो शेयर कर आपको अपडेट दूंगी।"
X पर 6.9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन फॉलोअर्स
श्रेया घोषाल के X (ट्विटर) पर 6.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती थीं। लेकिन अब 15 दिनों से ज्यादा हो गए हैं और उनका अकाउंट रिकवर नहीं हुआ है। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा है, जहां उन्हें 32 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।














