न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जावेद अली का खुलासा, एक शो में कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए जीता…Indian Idol-12 के विवाद पर भी बोले गायक

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 किसी न किसी कारण से विवादों में रहता है। कभी शो का जरूरत से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 1:38:24

जावेद अली का खुलासा, एक शो में कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए जीता…Indian Idol-12 के विवाद पर भी बोले गायक

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 किसी न किसी कारण से विवादों में रहता है। कभी शो का जरूरत से ज्यादा चलना, तो कभी जजों के कमेंट्स को लेकर हायतौबा मची रहती है। दरअसल कोरोना और लॉकडाउन के चलते टीवी की दुनिया में अन्य नए शो की शूटिंग नहीं हो पाने से इंडियन आइडल को काफी लंबा खींच दिया गया है। सात महीने से ज्यादा होने के बावजूद इसमें 14 में से 7 कंटेस्टेंट बाकी हैं। अब यह रियलिटी सिंगिंग शो के बजाय फैमिली ड्रामा ज्यादा नजर आता है।

चूंकी शो की कोई टाइम लिमिट नहीं रही इसलिए जज भी अधिकतर मौकों पर कंटेस्टेंट्स की जबरदस्ती तारीफ कर मौसम बदल गया जैसे जुमले फेंकते रहते हैं। दो स्थायी जज नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी शो छोड़कर जा चुके हैं। गेस्ट जज के रूप में आए अमित कुमार ने तो साफ कह दिया था कि उन्हें प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इस मामले ने तो काफी तूल पकड़ा। अब पूर्व में इंडियन आइडल के जज रह चुके गायक जावेद अली ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब वे एक शो जज कर रहे थे तो एक कंटेस्टेंट इस कारण से जीता क्योंकि वह आकर्षक तरीके से बातें कर सकता था।

जावेद ने कहा, लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जावेद कहते हैं कि आपको बता दूं कि लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं। वे उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में मैंने एक शो में हिस्सा लिया और मैंने अपनी शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की। दूसरी तरफ देखें तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने कुछ समय पहले एक शो जज किया था, दुर्भाग्य से एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए म्यूजिक रियलिटी शो जीता क्योंकि वह अपनी बातों से प्रभाव पैदा कर सकता था। फिर भी मैं यही कहूंगा कि यह एक व्यक्ति की निजी राय है कि किसे वोट देना है। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी किसी कंटेस्टेंट को वोट देने के लिए मजबूर किया जाता है।

अमित कुमार-सुनिधि चौहानों के बयानों पर ऐसा बोले जावेद

जावेद अली ने अमित कुमार के बयान के बाद पैदा हुए विवाद पर कहा कि जब मैंने यह सुना तो थोड़ा हैरान रह गया क्योंकि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ था। मैंने हमेशा ईमानदारी से विचार रखे। मुझसे कहा गया था कि इसे नकली न बनाएं क्योंकि लोगों को पता चल जाता है कि आप ईमानदार हैं या नहीं। जावेद से फिर सुनिधि चौहान के स्टेटमेंट के बारे में बात की जिन्होंने कहा था कि शो को जज करना उन्होंने इसलिए छोड़ा था क्योंकि मेकर्स शो को अपने हिसाब से आगे लेकर जाना चाहते थे और उनसे भी झूठी तारीफ करने को कहा था। इस पर जावेद ने कहा कि फिर तो ये थोड़ा सोचने वाली बात है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा या नहीं, लेकिन मेरे साथ नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर