न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी सिंगर जगजीत कौर का निधन, मंदिरा ने बर्थडे पर पति को यूं किया याद

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर आई है। मशहूर संगीतकार रहे दिवंगत खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का रविवार (15 अगस्त) को निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:32:13

दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी सिंगर जगजीत कौर का निधन, मंदिरा ने बर्थडे पर पति को यूं किया याद

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर आई है। मशहूर संगीतकार रहे दिवंगत खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का रविवार (15 अगस्त) को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। वे 93 साल की थीं और पिछले कुछ समय से लगातार बीमार चल रही थीं। मुम्बई के विले पार्ले स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अगस्त 2019 में 92 साल की उम्र में खय्याम साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। खय्माम-जगजीत की 1954 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा था, जिसका 2012 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।


जगजीत कौर ने इन खास गानों को सुरों से सजाया था

जगजीत ने कुछ गाने गाए थे। इनमें से कुछ गाने खय्याम ने ही कंपोज किए थे। इनमें बाजार फिल्म का 'देख लो आज हम को जी भर के', वर्ष 1961 में रिलीज हुई शोला और शबनम का गाना 'पहले तो आंख मिलाना' और 1964 में रिलीज हुई वहीदा रहमान की फिल्म शगुन का 'तुम अपना रंजो-गम, अपनी परेशानी मुझे दे दो' शामिल है। जगजीत ने एक बार बताया था कि जब वे पहली बार खय्याम से दादर रेलवे स्टेशन पर मिलीं तो उन्हें एक स्टॉकर समझ लिया था।


मंदिरा ने दिवगंत पति राज कौशल के साथ वाली थ्रोबैक फोटो की शेयर

एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी के दिवंगत पति राज कौशल की आज रविवार को बर्थ एनिवर्सरी है। राज का जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मंदिरा ने एक इमोशनल नोट लिखा है। मंदिरा ने राज के साथ वाली एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और खुलासा किया कि कैसे 15 अगस्त 2021 एक त्यौहार की तरह होता, अगर उनके पति जिंदा होते। दरअसल, मंदिरा हर साल 15 अगस्त पर राज का बर्थडे बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट करती थीं, लेकिन आज उनके पति उनके साथ नहीं हैं।

मंदिरा ने लिखा कि 15 अगस्त.. को हमेशा एक सेलिब्रेशन होता था। स्वतंत्रता दिवस और राज का जन्मदिन.. जन्मदिन मुबारक हो राजी.. हम तुम्हें याद करते हैं और आशा करते हैं कि आप हमें देख रहे हैं और हमेशा की तरह हमारी पीठ थपथपा रहे हैं.. खाली जगह कभी नहीं भरेगी। उम्मीद है कि आप एक बेहतर जगह पर हैं। शांतिपूर्ण और प्यार से घिरे हुए.."

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका