न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गायिका एंजी स्टोन का 63 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में निधन

मनोरंजन जगत ने एक और प्रतिभाशाली सितारे को खो दिया है। मशहूर गायिका एंजी स्टोन का शुक्रवार को मोंटगोमरी, अलबामा में एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 9:26:02

गायिका एंजी स्टोन का 63 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में निधन

मनोरंजन जगत ने एक और प्रतिभाशाली सितारे को खो दिया है। मशहूर गायिका एंजी स्टोन का शुक्रवार को मोंटगोमरी, अलबामा में एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी असामयिक मृत्यु की पुष्टि उनकी बेटी डायमंड ने की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मेरी माँ अब नहीं रहीं।"

इसके अलावा, दिग्गज प्रमोटर वैन सिल्क ने भी इस खबर को कन्फर्म किया। AllHipHop से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे उनकी टीम से कॉल आया कि एंजी का निधन हो गया है। पहले लगा कि यह उनकी किडनी डायलिसिस की वजह से हुआ होगा, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक भयानक सड़क दुर्घटना थी। वे अलबामा में शो करने के बाद अटलांटा लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।"

कैसे हुआ हादसा?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एंजी स्टोन अपने बैंड के 9 अन्य सदस्यों के साथ एक शो खत्म कर वापस लौट रही थीं। वे स्प्रिंटर वैन में सफर कर रहे थे, तभी यह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

संगीत जगत में एंजी स्टोन की उपलब्धियां

एंजी स्टोन का नाम हिप-हॉप तिकड़ी 'द सीक्वेंस' के सबसे पसंदीदा सदस्यों में शुमार था। यह पहली ऑल-फीमेल ग्रुप थी जिसे शुगर हिल रिकॉर्ड्स ने साइन किया था। 1979 से 1985 के बीच इस बैंड ने तीन एलबम रिलीज़ किए, जिसमें ‘Funk You Up’ जैसे कई हिट गाने शामिल थे। 1999 में, स्टोन ने अपना पहला सोलो एलबम 'ब्लैक डायमंड' रिलीज़ किया, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा था। बाद में, उन्होंने अभिनय में भी कदम रखा और ‘The Hot Chick’ (2002) और ‘Ride Along’ (2014) जैसी फिल्मों में काम किया।

निजी जीवन

1980 के दशक में एंजी स्टोन ने रॉडनी स्टोन से शादी की और 1984 में बेटी डायमंड का जन्म हुआ। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद, 1990 के दशक में उनका संबंध प्रसिद्ध नियो-सोल गायक डी’एंजेलो से जुड़ा। दोनों का बेटा माइकल डी’एंजेलो आर्चर II, 1998 में जन्मा। एंजी स्टोन का इस तरह अचानक जाना संगीत प्रेमियों और उनके चाहने वालों के लिए एक गहरा आघात है। उनका संगीत और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड