न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाटा के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ने लिखी यह पोस्ट, बिजनेसमैन ने अमिताभ की यह फिल्म की थी प्रोड्यूस

मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा (86) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है। उनकी पुरानी दोस्त और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 11:52:43

टाटा के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ने लिखी यह पोस्ट, बिजनेसमैन ने अमिताभ की यह फिल्म की थी प्रोड्यूस

मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा (86) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है। उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (76) को भी गहरा आघात पहुंचा है। सिमी ने टाटा की याद में अपने प्रतिष्ठित टॉक शो ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल’ से उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर और एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। सिमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “वे कहते हैं कि तुम चले गए..तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है..बहुत मुश्किल..अलविदा मेरे दोस्त..रतन टाटा।”

बता दें कि साल 2011 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सिमी से टाटा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था। इस पर सिमी ने यह स्वीकार किया था कि वह और टाटा एक हिस्ट्री शेयर करते हैं। सिमी ने टाटा की तारीफ करते हुए कहा था कि टाटा और मैं बहुत पीछे चले गए हैं। वे परफेक्शन हैं, उनमें ह्यूमर की अच्छी सेंस है, वे विनम्र हैं और एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है।

वह भारत में इतना रिलेक्स नहीं हैं जितना कि वह विदेश में हैं। उल्लेखनीय है कि टाटा को 1970 और 80 के दशक में स्क्रीन पर छाई रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सिमी से प्यार हो गया था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। आखिर में सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के कुलीन रवि मोहन से शादी कर ली। हालांकि साल 1979 में वे अलग हो गए, लेकिन इसके बाद भी टाटा के साथ सिमी की दोस्ती सालों तक रही।

simi garewal,actress simi garewal,ratan tata,businessman ratan tata,simi tata,ratan tata death,amitabh bachchan,aetbaar movie,ratan tata producer

साल 2004 में आई अमिताभ, बिपाशा व जॉन की फिल्म ‘एतबार’ पर टाटा ने लगाया था पैसा

रतन टाटा का बिजनेस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी रिश्ता रहा है। अमिताभ बच्चन संग उनके रिश्ते कॉफी अच्छे थे। बात उस समय की है जब फिल्म ‘एतबार’ आई थी। साल 2004 में आई इस फिल्म पर टाटा ने अपना पैसा लगाया था और ये एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ के साथ जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी थे।

इसमें एक पिता की कहानी दिखाई गई थी जो बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है। अमिताभ ने डॉ. रणवीर मल्होत्रा, बिपाशा ने रिया मल्होत्रा और जॉन ने रिया के पागल प्रेमी की भूमिका निभाई थी। फिल्म 1996 में आई अमेरिकन फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट कर रहे थे और 9.50 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बस 7.96 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

इस तरह से टाटा ने जिस फिल्म पर पैसा लगाया वो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। इसके बाद टाटा ने कभी किसी फिल्म को प्रोड्यूस नहीं किया। हालांकि टाटा और अमिताभ का रिश्ता जरूर गहरा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री