न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या के मामले में इस एक्ट्रेस ने किया Big B को सपोर्ट, हेमा मालिनी ने देव आनंद को यूं किया याद

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं। हालांकि वे टीवी और फिल्म के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 8:09:48

2 News : ऐश्वर्या के मामले में इस एक्ट्रेस ने किया Big B को सपोर्ट, हेमा मालिनी ने देव आनंद को यूं किया याद

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं। हालांकि वे टीवी और फिल्म के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ लगभग रोजाना अपना ब्लॉग लिखते हैं, जिसमें वे अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव बताते हैं। साथ ही अमिताभ ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वे बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता की बातें करते नजर आते हैं, लेकिन बहू ऐश्वर्या रॉय और पोती आराध्या का जिक्र शायद ही होता है।

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस अमिताभ को लेकर भी सवाल खड़े करने लगे हैं। उनका मानना है कि अमिताभ अपनी बहू और पोती की बात तक नहीं करते तो इसका क्या मतलब समझा जाए। यह पक्षपात है या कुछ और बात है। यूजर्स अमिताभ पर निशाना साधने के साथ उन्हें लगातार ट्रॉल कर रहे हैं। जागरुक जनता नाम की एक यूजर ने दावा किया कि परिवार ऐश्वर्या को नजरअंदाज कर रहा है।

इस बीच बिग बी की दोस्त और एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (76) अब इस मामले में उनका सपोर्ट करने उतर आई हैं। सिमी ने कुछ ऐसी बात कह दी कि उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है। सिमी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कमेंट किया, जिसमें लिखा है, “आप लोग कुछ भी नहीं जानते हैं, तो ये सब बंद करो।” यह कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है।

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की साल 2007 में शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं, जिससे कपल के तलाक की अटकलें जोरों पर हैं। बहरहाल सिमी की बात करें तो वह कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। सिमी ने 70-80 के दशक में ‘चलते चलते’, ‘हाथ की सफाई’, ‘कर्ज’, ‘मेरा नाम जोकर’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

देव आनंद की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी ने फोटो शेयर कर लिखा...

आज गुरुवार (26 सितंबर) को दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है। विभाजन से पूर्व पाकिस्तान में देव साहब का जन्म हुआ था। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देव के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (75) ने उन्हें खास अंदाज में याद किया है। हेमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

हेमा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो पोस्ट साझा की है, उसमें उनकी और देव साहब की थ्रोबैक तस्वीरें शामिल हैं। हेमा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पास देव साहब की कई शानदार यादें हैं, क्योंकि शीर्ष अभिनेता के साथ वह मेरी दूसरी सबसे बड़ी रिलीज के नायक थे। उस वक्त मैं काफी नर्वस थी और घबराती थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुझे सहज किया और मेरी मदद की, वो एक अच्छे दोस्त की भांति रहा।

उनका ये रवैया हमेशा कायम रहा और उनका आस-पास होना ऊर्जा के संचार के समान रहता था, जिससे मैं कभी उदास महसूस नहीं करती थी। उनका मुझे हेमा कहना आज भी मेरा कानों में गूंजता है। उनको असाधारण व्यक्ति के रूप में हमेशा याद करती हूं, जन्मदिन की शुभकामनाएं देव साहब।” बता दें हेमा व देव ने ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘अमीरी गरीबी’, ‘छुपा रुस्तम’, ‘जानेमन’, ‘जोशिला’ और ‘तेरे मेरे सपने’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान