न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-‘सिकंदर’ के ‘जोहरा जबीं’ गाने में सलमान-रश्मिका की शानदार कैमेस्ट्री, ‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों चर्चाओं में है। सलमान और रश्मिका पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 7:24:27

2 News : देखें-‘सिकंदर’ के ‘जोहरा जबीं’ गाने में सलमान-रश्मिका की शानदार कैमेस्ट्री, ‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों चर्चाओं में है। सलमान और रश्मिका पहली बार किसी मूवी में एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दर्शकों को मूवी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आज मंगलवार (4 मार्च) को फिल्म का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हो गया। एक दिन पहले इसका टीजर जारी कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी गई थी। गाने में कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। सलमान जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

रश्मिका ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ ब्लैक साड़ी में बेहद हॉट लगी। गाने में दोनों रोमांटिक अंदाज में भी दिखाई दिए। गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसे सिंगर नकाश अजीज और देव नेगी ने अपने सुरों से सजाया है। इसके बोल समीर और दानिश साबिर ने मिलकर लिखे हैं। जैसे ही गाना सामने आया इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान ने पिछले महीने ‘सिकंदर’ का 21 सैकंड का टीजर शेयर किया था।

फिल्म में सलमान, ‘संजय’ के रोल में नजर आएंगे, जिसे उनकी दादा प्यार से ‘सिकंदर’ बुलाती हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। साजिद पहले भी सलमान के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘किक’ थी। ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। फिल्म 30 मार्च को यानी कि ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं।

2 News : देखें-‘सिकंदर’ के ‘जोहरा जबीं’ गाने में सलमान-रश्मिका की शानदार कैमेस्ट्री, ‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर रिलीज

‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर सहित इन कलाकारों की अहम भूमिका

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब आज मंगलवार (4 मार्च) को उनकी अगली फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अदा शर्मा, ईशा देओल और इश्वाक सिंह जैसे कलाकार भी हैं। 2 मिनट 51 सैकंड के ट्रेलर में अनुपम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अनुपम मर्डर के आरोप में फंसे हैं और वे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अदा का कैरेक्टर अपने पति के सपने को पूरा करने में मदद करती हैं। अदा के पति IVF क्लिनिक खोलना चाहते हैं लेकिन उन्हें जज किया जा रहा है और कोई भी सपोर्ट नहीं कर रहा है। ईशा वकील के रोल में नजर आईं। कहा जा रहा है कि फिल्म डॉक्टर अजय मुर्डिया के ऊपर बेस्ड है।

मुर्डिया फर्टिलिटी क्लिनिक इंदिरा IVF के फाउंडर हैं। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईशा लंबे अरसे के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उन्हें पिछली बार साल 2015 में फिल्म ‘किल देम यंग’ में देखा गया था। इसके बाद वह शॉर्ट फिल्म ‘केकवॉक’ और ‘एक दुआ’ में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड