न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिडनाज’ का अंतिम गाना रिलीज, शादी को लेकर बोलीं दिव्या, काजोल ने शेयर किया DDLJ का ये सीन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने बिग बॉस-13 में खूब रंग जमाया। शो के दौरान ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। यह जोड़ी सिडनाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 10:08:35

‘सिडनाज’ का अंतिम गाना रिलीज, शादी को लेकर बोलीं दिव्या, काजोल ने शेयर किया DDLJ का ये सीन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने बिग बॉस-13 में खूब रंग जमाया। शो के दौरान ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। यह जोड़ी सिडनाज के नाम से मशहूर हो गई और फैंस ने इन पर खूब प्यार लुटाया। दो सितंबर को सिद्धार्थ की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद शहनाज को बड़ा सदमा लगा। जैसा कि कहा जाता है कि हर घाव को समय भरता है उसी तर्ज पर अब शहनाज भी नॉर्मल होने लगी हैं। हाल ही उनकी पंजाबी फिल्म हौंसला रख रिलीज हुई, जिसने खूब कारोबार किया। अब सिद्धार्थ और शहनाज का आखिरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है–Habit. ये गाना अभी अधूरा था जिसकी शूटिंग बाकी थी।

हालांकि सिडनाज को चाहने वालों के लिए इसे अधूरा ही पेश कर दिया गया। गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। इस अधूरे गाने को इनकी बिहाइंड द शूट (बीटीएस) क्लिप्स से पूरा किया गया है जिनमें हंसते-मुस्कुराते सिद्धार्थ हर किसी की आंखों को नम कर रहे हैं। गाने में शहनाज भी काफी भावुक हैं। उनकी आंखों में आंसू आने से नहीं रुक पाए। फैंस भी भावनाओं में बह रहे हैं।

sidnaaz,sidharth shukla,shehnaaz gill,divya agarwal,kajol,ddlj,Dilwale Dulhaniya Le Jayenge,bollywood news in hindi

एक्टर वरुण सूद को डेट कर रही हैं बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का खिताब रागिनी एमएमएस : रिटर्न्स वेबसीरीज की एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता। दिव्या एक्टर वरुण सूद को डेट कर रही हैं। दोनों एक यूथ एंटरटेनमेंट जीईसी पर प्रसारित टीवी रियलिटी शो में मिले थे और तब से साथ हैं। दिव्या ने बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को इंटरव्यू में बताया कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों उस बात को अच्छी तरह समझते हैं। उस सवाल से दूर नहीं भागना, नहीं बिल्कुल नहीं लेकिन शादी जल्द ही हो जाएगी जब हम अपनी लाइफ की योजना बना लेंगे।

यह एक जिम्मेदारी है और हमें अपने परिवारों, करियर को ध्यान में रखना होगा। हमने अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन जब भी यह होगा डंके की चोट पर होगा और हर कोई इससे खुश होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों वरुण खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे, जबकि दिव्या बिग बॉस ओटीटी के घर में थीं। इस बारे में दिव्या ने कहा कि यह एक लंबा इंतजार था लेकिन मेरे और वरुण के बीच दूरी कभी नहीं आ सकती क्योंकि हम जिद्दी है और एक-दूसरे को छोड़कर नहीं जाएंगे।

सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 26 साल हुए पूरे

आज बुधवार को सुपर डुपर हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) को 26 साल पूरे हो गए हैं। यह मूवी 20 अक्टूबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहरुख और काजोल के करियर के लिए ये फिल्म किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। इसके बाद दोनों ने बुलंदियों को हासिल किया। भले ही फिल्म को रोमांटिक कहानी वाला कहा जा सकता है लेकिन मेकर्स ने हर तड़का लगाने की कोशिश की थी। काजोल ने फिल्म के 26 साल पूरे होने पर इसके लास्ट सीन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें अमरीश पुरी कहते हैं, जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी…

इस पोस्ट को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है कि सिमरन ने 26 साल पहले पकड़ी थी ट्रेन और इस प्यार के लिए हम आज भी सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं... उल्लेखनीय है कि फिल्म ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। यह चार करोड़ रुपए में बनी थी और तब इसने भारत में 89 करोड़ तथा ओवरसीज मार्केट से 13.50 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसे यूरोप और पंजाब में फिल्माया गया था। गाने एक से बढ़कर एक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर