न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ के परिवार ने इन शब्दों में जताया फैंस का आभार, सोहेल खान और संजय कपूर की पत्नियां को भी कोविड-19

टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस घटना ने सिद्धार्थ के चाहने वालों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 1:05:35

सिद्धार्थ के परिवार ने इन शब्दों में जताया फैंस का आभार, सोहेल खान और संजय कपूर की पत्नियां को भी कोविड-19

टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस घटना ने सिद्धार्थ के चाहने वालों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें सबसे पहले कलर्स टीवी के सीरियल बालिका वधू में नोटिस किया गया था। इसके बाद दो बड़े रियलिटी शो बिग बॉस-13 और खतरों के खिलाड़ी का खिताब जीतने से सिद्धार्थ को खूब शौहरत मिली। वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है और यह दीवानगी 12 दिसंबर को सिद्धार्थ के 41वें जन्मदिन पर साफ नजर आई। फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो, वीडियो और प्यारे-प्यारे भावुक संदेश के साथ अपने प्रिय अभिनेता को खूब याद किया। मनोरंजन जगत के कलाकारों ने भी सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी।

सिद्धार्थ का परिवार इन सबसे काफी अभिभूत है। उन्होंने एक नोट शेयर कर सबका आभार जताते हुए लिखा कि सिद्धार्थ का जन्मदिन हमारे लिए बहुत अधिक कठिन दिन होता है, लेकिन फैंस की तरफ से भेजे गए प्यार को देखकर यह दिन प्यारा और सुंदर हो गया। हम धन्य महसूस करते हैं कि सिद्धार्थ को अभी भी बिना शर्त प्यार किया जा रहा है और वे अभी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आप में से प्रत्येक को हमारी ओर से हार्दिक धन्यवाद! आपने सिद्धार्थ सहित हमारे परिवार को जो प्यार दिखाया है, उसके लिए हम आभारी हैं। कृपया सिद्धार्थ को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में हमेशा रखें।

- शुक्ला परिवार।

sidharth shukla,seema khan,maheep kapoor,covid-19,sanjay kapoor,sohail khan,bollywood news in hindi

खास दोस्त हैं सीमा खान और महीप कपूर, दोनों हैं बिजनेसवुमन

हाल ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा कोविड-19 की चपेट में आ गईं। अब सोहेल खान और संजय कपूर की पत्नियां सीमा खान और महीप कपूर भी कोरोना संक्रमित निकली हैं। संजय कपूर ने जानकारी दी कि महीप कोरोना की शिकार हुई हैं। हालांकि उनमें मामूली लक्षण हैं। इसी को ध्यान में रखकर महीप ने खुद को आइसोलेट कर लिया है, हम सब भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। दूसरी ओर, सीमा खान के होम क्वारंटीन की जानकारी सामने आई है। महीप और सीमा काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों पिछले साल नेटफ्लिक्स पर करण जौहर की सीरीज 'फैबुलेस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आई थीं। वे अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में मस्ती करती नजर आती हैं। साथ ही दोनों बिजनेसवुमन हैं और मुंबई में सफल कारोबार चला रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो