न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल महाजन ने कहा - सिद्धार्थ को देखकर शहनाज का चेहरा पीला पड़ गया था, मां के आंखों में आंसू तो थे लेकिन...

सिद्धार्थ के घर पहुंचने वालों में राहुल महाजन का नाम भी है। राहुल महाजन और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अध्यात्मिक रिश्ता था। वो कई सालों से एक दूसरे से जुड़े थे। राहुल महाजन ने उनके घर पहुंचकर उनकी मां और शहनाज के मुलाकात की और बताया कि उनकी क्या हालत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 11:37:18

राहुल महाजन ने कहा - सिद्धार्थ को देखकर शहनाज का चेहरा पीला पड़ गया था, मां के आंखों में आंसू तो थे लेकिन...

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनका परिवार उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे कूपर अस्पताल लाया था। जांच में पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। वहीं, आज शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कूपर हॉस्पिटल की ओर से मुंबई पुलिस को सौंप दी गई है। कुछ देर में आधिकारिक तौर पर मुंबई पुलिस यह खुलासा करेगी कि 40 साल के अभिनेता की मौत की असली वजह क्या थी। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में सिद्धार्थ की बॉडी पर कोई भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उधर, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके दोस्तों और जानने वालों का उनके घर पर तांता लगा है। हर कोई सिद्धार्थ को याद कर भावुक हो रहा है। सिद्धार्थ के घर पहुंचने वालों में राहुल महाजन का नाम भी है। राहुल महाजन और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अध्यात्मिक रिश्ता था। वो कई सालों से एक दूसरे से जुड़े थे। राहुल महाजन ने उनके घर पहुंचकर उनकी मां और शहनाज के मुलाकात की और बताया कि उनकी क्या हालत है।

sidharth shukla,rahul mahajan,shahnaz gill,sidharth shukla death

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका एक अध्यात्मिक रिश्ता था वो अक्सर उनसे अध्यात्मिक बातें किया करते थे। हम लोग एक साल से नहीं मिले थे लेकिन कुछ बदला नहीं था। राहुल ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के पिता का निधन भी दिल का दौरान पड़ने से ही हुआ था। इस मामले में कोई फाउल प्ले नहीं है लेकिन ये इंसानी प्रकृति हैं। राहुल ने कहा कि सिद्धार्थ एक अलग तरह के इंसान थे।

सिद्धार्थ की मां के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'वो एक मजबूत महिला हैं उनका आंखों में आंसू तो थे, लेकिन फिर भी वो काफी स्ट्रांग नजर आ रही थीं।'

उन्होंने मुझसे कहा, 'मौत तो होनी है लेकिन इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था। वो एक मां हैं, कोई भी मां कैसे खुद के जीते जी अपने बेटे की मौत को देख सकती हैं।'

सिद्धार्थ के घर राहुल ने शहनाज गिल से भी मुलाकात की, जहा वो पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवा रही थी। उन्होंने कहा, 'सिद्धार्थ को देखकर शहनाज का चेहरा पीला पड़ गया था। शहनाज को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई बड़ा तूफान अभी-अभी उनके पास से गुजरा हो जिसमें सब कुछ बह गया हो' आपको बता दे कि शहनाज की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनके भाई शहबाज भी मुंबई पहुंच गए हैं। मालूम हो कि फैंस के बीच सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी ‘सिडनाज़’ के नाम से पॉपुलर थी। दर्शक ‘सिडनाज़’ को एक साथ छोटे पर्दे पर देखना काफी पसंद करते थे।

sidharth shukla,rahul mahajan,shahnaz gill,sidharth shukla death

कई लोग ज्यादा जिम को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। लेकिन राहुल ने कहा कि उन्होने एक्साइस में टाइम लिया, डेढ़ घंटे की एक्साइज को वो 3 घंटे में किया करते थे। इसलिए ज्यादा मेहनत वाली कोई बात नहीं है उनकी खाने की आदत भी अच्छी थी वो शाकाहारी थे।

उन्होंने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाहे कुछ भी हो लेकिन हमने एक इंसान को खोया है। मां ने अपना बेटा खोया है क्या फर्क पड़ता है कि मौत की वजह क्या थी? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मीडिया के लिए जरूरी हो सकती है इससे परिवार को कोई फर्क नहीं पड़ता।'

राहुल ने कहा, 'मुझे सिद्धार्थ से डर लगता था। क्योंकि उसका शरीर काफी बड़ा और मजबूत था। वो मुझे इतनी कसकर गले लगाते थे कि मैं कहता था कि मेरी हड्डी टूट जाएगी। मुझे लगता था कि क्या होगा कि वो अगर वो मुझे एक मुक्का मार दे, थोड़ा सा सनकी थी लेकिन स्वीट वे में। गुस्सा होने के बाद वो सॉरी भी बोल देता था। अब मुझे अपने दोस्त की याद आ रही है।'

सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में प्रमुख भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की।

बाद में वे 'जाने पहचानने से... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे शो में नजर आए, लेकिन बालिका वधु सीरियल ने उन्हें मशहूर बना दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर