न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ-शहनाज इसी साल करने वाले थे शादी! अनुष्का इस बात से हैं आहत, कुशाल ने उठाया यह कदम

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार (2 सितंबर) को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अगले दिन ओशिवारा में उनका अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 5:49:45

सिद्धार्थ-शहनाज इसी साल करने वाले थे शादी! अनुष्का इस बात से हैं आहत, कुशाल ने उठाया यह कदम

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार (2 सितंबर) को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अगले दिन ओशिवारा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी गमजदा दिखीं। जब वे श्मशान घाट पहुंचीं तो बेकाबू होकर रो रही थी और एम्बुलेंस की ओर भागते हुए सिद्धार्थ का नाम पुकार रही थीं। वे बेहोशी की हालत में जमीन पर ही लेट गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और शहनाज इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे।

ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने एंगेजमेंट कर ली थी और शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। कपल ने अपने परिवारवालों को बता दिया था। शादी के लिए रूम्स और बैंक्वेट को बुक करने के लिए मुंबई के एक बड़े होटल के साथ उनकी बातचीत चल रही थी। वे तीन दिन तक फंक्शन करना चाहते थे। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने इसे सीक्रेट रखा था। आपको बता दें कि सिडनाज के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने बिग बॉस-13 में सुर्खियां बटोरी थी। सिद्धार्थ शो के विजेता रहे थे। हाल ही एक इंटरव्यू में बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके सिंगर अबू मलिक ने बताया कि शहनाज चाहती थी कि सिद्धार्थ शादी के लिए प्रपोज करें।


sidharth shukla,shehnaaz gill,sidnaaz,sidnaaz marriage,bigg boss-13,anushka sharma,kushal tandon,entertainment news in hindi

सुशांत की मौत को ‘तमाशा’ बनाने से मीडिया पर भड़कीं अनुष्का

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में उनके फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत कई फैंस भी शामिल हुए। साथ ही कवरेज के लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और यूट्यूबर जाकिर खान ने एक पोस्ट शेयर कर सेलिब्रिटीज की मौत पर मीडिया कवरेज को लेकर नाराजगी जताई थी।

अनुष्का ने जाकिर के इस पोस्ट को ही शेयर किया है। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से कुछ नहीं लिखा, लेकिन पोस्ट पढ़कर समझा जा सकता है कि उन्होंने सिद्धार्थ की मौत को लेकर मीडिया में चल रहीं खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज और वीडियोज पर एतराज जताया है। इससे पहले अनुष्का ने सिद्धार्थ के परिजन और दोस्तों को संवेदनाएं दी थीं।


sidharth shukla,shehnaaz gill,sidnaaz,sidnaaz marriage,bigg boss-13,anushka sharma,kushal tandon,entertainment news in hindi

कुशाल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के निधन के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला किया है। कुशाल ने इंस्टाग्राम पर इसकी वजह बताते हुए लिखा कि इस सोशल मीडिया से जा रहा हूं। तब तक इंसानों और परिवार वालों के साथ सोशल हो रहा हूं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल ने कहा कि शर्म से अपना सिर झुकाओ। जो कुछ भी हो रहा है उससे नाखुश हूं। अगर आप सच में रिस्पेक्ट देना चाहते हैं तो प्रेयर करें उनकी आत्मा के लिए ना कि फोटोज क्लिक करने का मौका ढूंढें। मुझे माफ कर दो सिड (सिद्धार्थ शुक्ला)। आपकी आत्मा को शांति मिले सुपर स्टार। कुशाल ने सिद्धार्थ के साथ का वीडियो भी शेयर किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका