न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन पर टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को दोस्तों ने ऐसे किया याद, 2008 में शुरू किया था एक्टिंग करियर

छोटे पर्दे के बड़े स्टार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का इसी साल 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है। सिद्धार्थ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 4:32:48

जन्मदिन पर टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को दोस्तों ने ऐसे किया याद, 2008 में शुरू किया था एक्टिंग करियर

छोटे पर्दे के बड़े स्टार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का इसी साल 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है। सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ भले ही यह दुनिया छोड़कर चले गए हो, लेकिन उन्हें चाहने वाले फैंस और दोस्तों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं। उनके साथी कलाकारों ने सिद्धार्थ को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आरती सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ वन-मैन आर्मी और एक मजेदार लड़का था। वो हमेशा से एक हैप्पी सोल था और मैं अब भी उसके बारे में सोचती हूं। यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है। विवान बथेना ने कहा कि सिड उन सबसे शरारती लोगों में से एक थे, जिन्हें मैं जानता था। वे किसी को फॉलो करने वाले लोगों में से नहीं थे।

वे हर एक स्टंट से पहले पूरी रात बाहर रहते थे। साथ ही वे सभी जंक फूड खाते थे और उसके बाद भी फिट रहते थे। अभिनव शुक्ला ने कहा कि सिद्धार्थ एक अजीबोगरीब और फुर्तीला लड़का था। हमने 2004 में एक पेजेंट में एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वास्तव में उन्होंने अपनी लाइफ को राजा की तरह ही जिया। शेफाली जरीवाला ने कहा कि सिद्धार्थ इस हद तक हंसी-मजाक करता था कि आपको नहीं पता होगा कि वो कब आपकी टांग खींच रहा है और कब आपकी तारीफ कर रहा है। वो कभी भी पार्टी में जाने से मना नहीं करता था।

sidharth shukla,actor sidharth shukla,bigg boss 13,khatro ke khiladi,shehnaaz gill,bollywood news in hindi

सिद्धार्थ ने जीते दो बड़े रियलिटी शो, शहनाज के साथ जमी जोड़ी

सिद्धार्थ शुक्ला ने वर्ष 2008 में सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से टेलीविजन में एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘जाने पहचाने से’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में काम किया। करियर का बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सुपरहिट शो ‘बालिका वधू’ में डीएम शिवराज शेखर का रोल किया। रियलिटी शो में भी सिद्धार्थ का दबदबा कायम रहा। उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद सिद्धार्थ की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई। वे बिग बॉस 14 में भी गेस्ट के रूप में नजर आए थे। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ की मुलाकात शहनाज गिल से हुई। शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और फैंस ने उन्हें सिडनाज नाम दिया। बाद में ऐसी खबरें आई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर उन्हें साथ में देखा गया। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह टूट गईं और अब वह मीडिया के सामने बहुत कम नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो