न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ को खरी-खोटी सुना रहे फैंस, वीडियो वायरल, दलजीत के आरोप पर शालीन ने दी यह रिएक्शन

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद सिद्धार्थ अपनी प्रतिभा और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Oct 2024 1:30:35

2 News : सिद्धार्थ को खरी-खोटी सुना रहे फैंस, वीडियो वायरल, दलजीत के आरोप पर शालीन ने दी यह रिएक्शन

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद सिद्धार्थ अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते गए और उनका सफर अभी जारी है। सिद्धार्थ को चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है, जो उन्हें दिलो जान से प्यार करते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि अभी उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस नाराज हैं। वे किसी प्रशंसक के लिए सिद्धार्थ से ऐसे रूखे व्यवहार की उम्मीद नहीं करते।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग सिद्धार्थ को खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ के एक फैन ने उनकी पेंटिंग बनाई थी। फैन हाथ में पेंटिंग लिए सिद्धार्थ के पास जाता है। सिद्धार्थ फैन को इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं। फैन अपनी पेंटिंग लिए उनकी तरफ उम्मीदों भरी नजरों से देखता रहता है, लेकिन मुंह पर मास्क लगाए सिद्धार्थ का दिल नहीं पिघलता। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने यह पूरी रिकॉर्डिंग कर ली और इसे पोस्ट कर दिया।

बता दें सिद्धार्थ ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। अब तक के करिअर में सिद्धार्थ ने 28 फिल्में कर ली हैं। वे इसी साल रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। सिद्धार्थ की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शादी की थी।

दलजीत कौर और शालीन भनोट की साल 2009 में हुई थी शादी

एक्टर शालीन भनोट पिछले दिनों कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आए थे। शो के दौरान उन्होंने अपने दिलचस्प अंदाज से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। इस बीच शालीन ने उन आरोपों पर रिएक्ट किया है जो उनकी एक्स पत्नी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने उन पर लगाए थे। शालीन और दलजीत के एक बेटा जेडन है। वह तलाक के बाद से दलजीत के साथ रहता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में दलजीत ने शालीन पर आरोप लगाया था कि वो कभी भी फोन करके बेटे के बारे में भी नहीं पूछते हैं। शालीन से टेली मसाला को दिए गए एक इंटरव्यू में इसी बारे में सवाल किया गया। शालीन से पूछा गया कि क्या उन्हें खुद के बारे में चल रही खबरों का अंदाजा है? इस पर शालीन ने साफ मना कर दिया। शालीन ने कहा कि मैंने स्कूल में पढ़ाई नहीं की तो अब क्या करूंगा। मैं तो सिर्फ अपनी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। अभी भी पढ़ रहा हूं, बहुत दिलचस्प है।

मैं गूगल नहीं करता, क्या करूं मैं? मैं जानता हूं अपने बारे में, मेरे मम्मी पापा जानते हैं। तो नहीं, मैं नहीं पढ़ता यार, मैं खुश रहता हूं। बता दें कि दलजीत और शालीन की शादी साल 2009 में हुई थी। साल 2013 में जेडन का जन्म हुआ। साल 2015 में कपल अलग हो गया। दलजीत ने पिछले साल केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी रचाई, जो ज्यादा दिन नहीं चली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री