न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में सिद्धार्थ ने शेयर किया पिता बनने के बाद का अनुभव, इन्होंने की अनुपम की जमकर तारीफ

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन छाया हुआ है। इसमें आने वाले सेलेब्स और कपिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 2:27:07

2 News : कपिल के शो में सिद्धार्थ ने शेयर किया पिता बनने के बाद का अनुभव, इन्होंने की अनुपम की जमकर तारीफ

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन छाया हुआ है। इसमें आने वाले सेलेब्स और कपिल की टीम लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है। इसके अगले एपिसोड में ‘परम सुंदरी’ मूवी के कलाकार दिखेंगे, जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, संजय कपूर, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा जैसे सितारे शामिल हैं। हाल ही इसका प्रोमो रिलीज किया गया। निर्माताओं ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, “सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर आपका दिल चुराने आ गए हैं। इस एपिसोड को आप 30 अगस्त 2025 को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।”

‘परम सुंदरी’ आज 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रोमो में सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के बारे में बताया कि कैसे उसने उनकी और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी की जिंदगी बदल दी। वे 15 जुलाई को माता पिता बने थे। सिद्धार्थ ने कहा कि अरे पूरा शेड्यूल चेंज हो गया, अभी मैं वहीं से आ रहा हूं सुबह-सुबह। चाहे वो खाने-पीने का ध्यान हो, उनके सोने का पैटर्न हो, आजकल रात और देर रात तक जागरण चल रहा है। तीन-चार बजे फीडिंग हो रहा। फिर हम कियारा के खाने-पीने का भी कुछ ज्यादा ही ध्यान रखते हैं। उसकी स्लीपिंग टाइमिंग का भी शेड्यूल बनाना पड़ता है।

आजकल हम एक अलग वजह से रात में जागते हैं। उसे सुबह 3-4 बजे खाना मिलता है। सिद्धार्थ ने कियारा की तुलना में खुद को एक 'सपोर्टिंग एक्टर' बताते हुए कहा कि मैं तो सिर्फ वहां पे खड़े होकर देख रहा हूं। जब शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने डायपर बदलने का काम किया है, तो सिद्धार्थ ने जवाब दिया, “डायपर बदला है, और बिना डायपर का 'ऊप्स मोमेंट' का एक्सपीरियंस भी किया है।” बता दें सिद्धार्थ और कियारा की शादी फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी।

विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी के रूप में नजर आएंगे अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से लोगों का दिल जीतते हैं। अब वे एक बार फिर दर्शकों को कुछ नया देने वाले हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुपम गांधीजी के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ विवेक ने लिखा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित अनुपम खेर सिर्फ भारतीय सिनेमा के ही नहीं, बल्कि विश्व सिनेमा के भी एक चमकते सितारे हैं। गांधीजी के किरदार में गहराई, सच्चाई और ईमानदारी की जरूरत थी और खेर साहब ने अपनी समझदारी और अनुशासन से इसे जीवंत कर दिखाया है। बता दें फिल्म में अनुपम के साथ मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी हैं। पल्लवी फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ का हिस्सा है। इससे पहले उनकी फिल्मों ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और समाज में बड़े मुद्दों पर चर्चा छेड़ी थी। अनुपम की पिछली फिल्म की बात करें तो वह ‘तन्वी द ग्रेट’ थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुपम ने ही किया था। यह सिनेमाघरों में उसी दिन पहुंची थी, जिस दिन ‘सैयारा’ रिलीज हुई। ऐसे में अनुपम की फिल्म को मुंह की खानी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह