न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी संतान को ऐसा बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताया पत्नी कियारा आडवाणी के साथ से जीवन में क्या आया बदलाव

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। कपल के घर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 8:06:22

अपनी संतान को ऐसा बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताया पत्नी कियारा आडवाणी के साथ से जीवन में क्या आया बदलाव

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। कपल के घर में जल्द ही सबसे बड़ी खुशी का आगमन होने वाला है। कियारा अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। बता दें कि 28 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने यह खबर शेयर की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए घोषणा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने क्रीम कलर के बेबी बूटीज पकड़े हुए थे।

इसके कैप्शन में लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट, जल्द ही आ रहा है।” इस बीच सिद्धार्थ ने पहली बार कियारा की प्रेग्नेंसी और पेरेंट्स बनने को लेकर बात की है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लिली सिंह के यूट्यूब चैनल पर सिद्धार्थ से जब आज की दुनिया में पेरेंटिंग के लिए अपनी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बचपन में अनुशासन बहुत जरूरी होता है। मेरा मानना है कि चाहे लड़का हो या लड़की, सही दिशा देना बहुत अहम है। मैं हमेशा अपने बच्चों को सही वैल्यू सिखाने की कोशिश करूंगा।

मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा समाज में एक अच्छा इंसान बने। वो अच्छे लोगों का सम्मान करे और नियमों का पालन करे। एक पुरुष के रूप में पैदा होना आपका चुनाव नहीं होता है, लेकिन एक अच्छा पुरुष बनना आपके हाथ में होता है। पुरुष बनने की शुरुआत अपने कामों की जिम्मेदारी लेने से होती है। अपने किए कामों के लिए जवाबदेह होने की शुरूआत करने से होती है। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यही उम्मीद मैं अपने बच्चे से भी रखता हूं।

अपनी संतान को ऐसा बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताया पत्नी कियारा आडवाणी के साथ से जीवन में क्या आया बदलाव

कियारा बहुत ही पारिवारिक है और उसकी नैतिकता और आदर्श सही जगह पर हैं : सिद्धार्थ

सिद्धार्थ की बातों से यह साफ हो गया कि वह अपने बच्चों को डिसिप्लिन और अच्छी वेल्यू के साथ बड़ा करना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि कियारा के साथ शादी से पिछले कुछ सालों में उनकी आंखें खुली हैं। कियारा के साथ होने से जीवन की कई चीजों को देखने का नजरिया बदला है। इन चीजों का एक्टर बहुत सम्मान करते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि कियारा के साथ होने से मेरी जिंदगी में कई पॉजिटीव प्रभाव पड़े हैं। पिछले कुछ सालों में मेरी आंखें खुली हैं।

मैंने जीवन, काम और परिवार के प्रति एक अलग दृष्टिकोण अपनाना शुरू कर दिया है। वह बहुत ही पारिवारिक है और उसकी नैतिकता और आदर्श सही जगह पर हैं। और यह ऐसी चीज है जिसका मैं सम्मान और प्रशंसा करता हूं। सिद्धार्थ ने कियारा के काम और फिल्मों को लेकर उनकी चोइस की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि कपल ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड