सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। साथ ही उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। कुछ समय पहले कपल ने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। उनकी जिंदगी में जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। वे पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त करेंगे। अब दोनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में जैसे ही कियारा और सिद्धार्थ की कार को पैपराजी ने घेर लिया तो एक्टर भड़क उठे। इसके बाद सिद्धार्थ ने उनकी क्लास लगा दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ ग्रे कलर की टी-शर्ट सिर पर ब्लैक कैप और मुंह पर मास्क लगाए हुए हैं। प्रेग्नेंट कियारा कार के अंदर बैठी हुई हैं, जिन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। इसी दौरान सिद्धार्थ की कार को पैपराजी घेर लेते है और दरवाजे के काफी पास कैमरा ले आते हैं जहां पर कियारा बैठी हैं। ये देखते ही सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया और वे उन लोगों को खरी-खोटी सुनाते हैं। सिद्धार्थ कैमरे के बेहद पास आते ही आपा खो देते हैं और पैप्स पर जमकर भड़कते हैं।
सिद्धार्थ बोलते हैं, “पीछे जाओ...अपनी हद में रहो।” गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। शादी में बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स, परिवार वाले और दोस्त शरीक हुए थे। इसके बाद कपल ने रिसेप्शन दिया। उन्होंने इसी फरवरी में एक प्यारी सी फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की सूचना दी थी। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'योद्धा' थी। इन दिनों वे 'परम सुंदरी' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। दूसरी ओर, कियारा आखिरी बार राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में नजर आई थीं। हाल ही खबर आई थी कि कियारा ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी है।














