न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का टीजर लीक, रवीना 24 साल बाद कर रहीं तमिल सिनेमा में वापसी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस जोड़ी को बड़े पर्दे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 8:53:46

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का टीजर लीक, रवीना 24 साल बाद कर रहीं तमिल सिनेमा में वापसी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी। ये फिल्म एक नॉर्थ के शख्स और साउथ की महिला की प्रेम कहानी पर आधारित है। रोम-कॉम वाली इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ और जान्हवी ऑन-स्क्रीन नजर आने वाले हैं। हालांकि मेकर्स के रिलीज करने से पहले ही ‘परम सुंदरी’ का टीजर इंटरनेट पर लीक हो गया है।

दरअसल इसे आज शुक्रवार (23 मई) को रिलीज हुई राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के साथ सिनेमाघरों में चलाया गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कई बीटीएस भी लीक हो चुके हैं। जो लोग ‘भूल चूक माफ’ देखने पहुंच उन्होंने ‘परम सुंदरी’ का टीजर ऑनलाइन शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये पूरे इंटरनेट पर छा गया। इस वीडियो में सिद्धार्थ व जान्हवी की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म का संगीत भी धमाकेदार है।

इस फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है जो इससे पहले ‘दसवीं’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। खबरों की मानें तो फिल्म को केरल में फिल्माया गया है। इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘योद्धा’ थी। सिद्धार्थ जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं। दूसरी ओर, जान्हवी की पिछले साल तीन फिल्में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’ और ‘देवरा पार्ट 2’ फिल्में आई थीं। जान्हवी इन दिनों फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं।

sidharth malhotra,janhvi kapoor,sidharth janhvi,param sundari movie,bhool chuk maaf,param sundari teaser,raveena tandon,tamil cinema,lawyer movie

‘लॉयर’ फिल्म में नजर आएंगी 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रवीना तमिल सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फिल्म ‘लॉयर’ के डायरेक्टर जोशुआ सेथुरमन ने कहा है कि हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में मेरे कुछ फ्रेंड्स हैं और उन्हीं के जरिए मैंने रवीना से बातचीत की। मैंने रवीना से कहा था कि अगर आप मेरी फिल्म ‘जेंटलवुमैन’ देख लेंगी, तो आपको मेरे काम के बारे में आइडिया हो जाएगा।

रवीना के ये फिल्म देखने के बाद उन्होंने तुरंत ही इस फिल्म की कहानी उन्हें बताई और एक्ट्रेस को फिल्म की कहानी पसंद आई। बता दें कि फिल्म ‘लॉयर’ के जरिए रवीना करीब 24 साल बाद फिर से तमिल सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार हैं। रवीना के संग विजय एंटनी नजर आने वाले हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। रवीना को पिछली बार साल 2001 में आई तमिल फिल्म ‘आलवंधन’ में देखा गया था। इस फिल्म में रवीना के साथ मनीषा कोइराला, सरथ बाबू, अनु हसन, कमल हासन और किटू गिडवानी अहम किरदार में थे।

रवीना ने अपने करिअर में ना सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अगर रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और ‘इन गलियों में’ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। रवीना की बेटी राशा थडानी भी इसी साल ‘आजाद’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी