न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की मूवी ‘परम सुंदरी’ का गाना और मोशन पोस्टर रिलीज, इस मामले में ED के समक्ष पेश हुए अभिनेता

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 2:09:10

2 News : सिद्धार्थ-जान्हवी की मूवी ‘परम सुंदरी’ का गाना और मोशन पोस्टर रिलीज, इस मामले में ED के समक्ष पेश हुए अभिनेता

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने आज बुधवार (30 जुलाई) को फिल्म का मोशन पोस्टर और गाना रिलीज कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स, सिद्धार्थ और जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। पोस्टर में सिद्धार्थ एक शर्ट, जींस और कंधे पर बैग के साथ नजर आ रहे हैं। जान्हवी एक पारंपरिक साड़ी में क्लासिकल डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों कलाकार एक-दूसरे के रास्ते से गुजरते हुए नजर आते हैं, जिससे यह एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी लगती है।

पोस्टर के अंत में लिखा है, “फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 29 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।” इसके साथ यह भी बताया गया कि फिल्म का पहला गाना ‘परदेसीया’ रिलीज हो गया है। वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “दिनेश विजान लेकर आ रहे हैं इस साल की सबसे अच्छी लव स्टोरी परम सुंदरी। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।” गाने की बात करें तो इसकी शुरुआत जान्हवी-सिद्धार्थ की क्यूट नोंकझोंक से होती है। उनकी केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

फेमस म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे कंपोज किया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। मेकर्स ने गाने को शेयर करते हुए लिखा, “वो गाना जिसका आपको इंतजार था।” बता दें फिल्म एक उत्तर भारतीय लड़के (सिद्धार्थ) और एक दक्षिण भारतीय लड़की (जान्हवी) की लव स्टोरी पर केंद्रित है। फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है। मेकर्स ने वैराइटी को बताया था कि यह फिल्म मणिरत्नम सर की ‘साथिया’ जैसी फिल्मों की तरह है। इसके डायरेक्टर तुषार जलोटा हैं।

सट्टेबाजी ऐप के प्रचार के सिलसिले में प्रकाश राज सहित 29 हस्तियों से होगी पूछताछ

मशहूर एक्टर प्रकाश राज से आज बुधवार (30 जुलाई) को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के कथित प्रचार के सिलसिले में पूछताछ हुई। वे इसके लिए तेलंगाना के हैदराबाद में प्रर्वतन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे हैं। प्रकाश उन 29 हस्तियों में शामिल हैं, जिनका नाम साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश ‘जंगली रमी’ नामक एक गेमिंग ऐप से जुड़े थे। उन्होंने इसका साल 2016 में प्रमोशन किया था। प्रकाश यह पहले भी बता चुके हैं कि 2017 में यह एहसास होने के बाद कि ऐप का विज्ञापन सही नहीं, उन्होंने इससे हाथ पीछे खींच लिए थे और तब से किसी भी गेमिंग ऐप का प्रचार नहीं किया।

ED हस्तियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और डिजिटल ट्रेल्स की भी जांच कर रही है। ED ने अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी को भी तलब किया है। दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होना था, लेकिन उन्होंने फिल्म प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए समय मांगा था। अब उन्हें 13 अगस्त को बुलाया गया है। विजय 6 अगस्त को पूछताछ में शामिल होंगे। पुलिस ने भारत न्याय संहिता की धारा 49 के साथ धारा 318(4) और 112, तेलंगाना राज्य गेमिंग अधिनियम की धारा 4 और IT अधिनियम की धारा 66-डी के तहत FIR दर्ज की है। ये सभी धोखाधड़ी गतिविधि और ऑनलाइन धोखे से संबंधित धाराएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी