न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने अदिति के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार, जय से तलाक की खबर पर माही ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 1:20:45

2 News : सिद्धार्थ ने अदिति के जन्मदिन पर लुटाया भरपूर प्यार, जय से तलाक की खबर पर माही ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अदिति को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। इस बीच एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी अदिति का जन्मदिन बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाया। उन्होंने एक खूबसूरत कविता लिखी जिसमें अदिति के लिए अपने गहरे प्यार को बयां किया। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अदिति की कई प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरा प्यार आज जन्मा था। हर पल, हर सांस में मैं तुम्हें महसूस करता हूं। जहां मैं जाता हूं, तुम मेरे साथ होती हो।

मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी सबसे बड़ी ताकत-मैं वही हूं क्योंकि तुम मुझे बेहतर बनने की प्रेरणा देती हो। तुम्हारे जन्म के लिए शुक्रिया, इस जीवन के लिए शुक्रिया, मेरी रानी तुम्हारी ताकत के लिए शुक्रिया। जन्मदिन मुबारक हो, अडू। मैं तुमसे प्यार करता हूं।” सिद्धार्थ ने अपने इस कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी शामिल की हैं। साझा की गईं तस्वीरों में वे दोनों साथ हैं और कुछ में अदिति अकेली हैं। सिद्धार्थ की इस कैरोसेल पोस्ट ने फैंस को इस जोड़ी पर फिदा कर दिया है। एक तस्वीर में अदिति ने अपना सिर सिद्धार्थ के कंधे पर रखा है और दोनों हाथों में हाथ डालकर कैमरे से दूर देख रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में वे एक प्यारा सेल्फी पोज दे रहे हैं। दोनों को स्टाइलिश काले कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि एक और तस्वीर में वे ग्लैमरस और कॉम्प्लिमेंटिंग आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। बता दें अदिति और सिद्धार्थ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई थी। फैंस प्यार से सिद्धार्थ और अदिति को ‘अद्दू-सिद्दू’ कहते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को वर्षों तक काफी निजी रखा और शादी के बाद ही अपने जीवन की झलकियां शेयर करना शुरू किया। अदिति और सिद्धार्थ की रोमांस की शुरुआत 2021 में तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। उन्होंने पिछले साल वानापर्थी के 400 साल पुराने मंदिर में गुपचुप शादी की थी।

लगातार लगाई जा रही हैं माही विज और जय भानुशाली के अलग होने की अटकलें

एक्ट्रेस माही विज ने पति एक्टर जय भानुशाली से अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्शन दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी गलत खबरें फैलाने वालों के खिलाफ वह लीगल एक्शन लेंगी। माही ने एक इंस्टाग्राम पेज पर अपने और जय के तलाक की खबर को शेयर करते हुए रिएक्ट किया है। इस रिपोर्ट में लिखा था, “14 साल की शादी के बाद जय और माही तलाक लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक तलाक के पेपर्स साइन हो चुके हैं और जुलाई-अगस्त 2025 के बीच सबकुछ फाइनल हो चुका है। दोनों के तीन बच्चों की कस्टडी को लेकर भी फैसला हो चुका है।

काफी कोशिशें की गईं लेकिन इनके रिश्ते को बचाया नहीं जा सका और दोनों ने कुछ महीनों पहले ही तलाक की अर्जी दी थी। ट्रस्ट इश्यूज के चलते माही और जय का तलाक हो रहा है।” माही ने यह खबर पढ़कर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा, “इस तरह की गलत बातें मत पोस्ट कीजिए, मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी।” एक इंटरव्यू में माही ने कहा, “लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग नजरिए से देखते हैं। लोग सोचते हैं कि तलाक के बाद ड्रामा होगा, कपल एक-दूसरे पर कीचड़ उछालेंगे और ब्लेम गेम खेलेंगे। सोसाइटी में इन बातों पर बहुत प्रेशर किया जाता है, मैं चाहती हूं कि आप खुद जियें और दूसरों को भी शांति से जीने दें।”

तलाक की अफवाहों के बीच जय ने बेटी तारा के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह डांस करती नजर आ रही थी। जय, तारा के साथ जापान में हॉलिडे मना रहे हैं। इस वीडियो पर माही ने भी कमेंट किया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पूछ रहे थे कि क्या तलाक की खबरें झूठी हैं। बता दें कि माही और जय ने साल 2011 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 2017 में एक बेटे और एक बेटी को गोद लिया। साल 2019 में माही के बेटी तारा हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड