न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने उड़ाया ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू के फैंस का मजाक, मां को खोने पर इस एक्टर ने शेयर किया भावुक नोट

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ : द रूल’ इस समय सिनेमाघरों पर राज कर रही है। साउथ इंडियन स्टार अल्लू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 12:53:16

2 News : सिद्धार्थ ने उड़ाया ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू के फैंस का मजाक, मां को खोने पर इस एक्टर ने शेयर किया भावुक नोट

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ : द रूल’ इस समय सिनेमाघरों पर राज कर रही है। साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं। इस बीच साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुके एक्टर सिद्धार्थ ने फिल्म पर तंज कसा है। हाल ही सिद्धार्थ एक इवेंट में पहुंचे थे।

यहां उन्होंने फिल्मों की सफलता को लेकर बात की और ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर इकट्ठा हुए फैंस की तुलना JCB से कर दी। इसके बाद अल्लू के फैंस उनसे नाराज हो गए। फ्री प्रेस जर्नल में छपी रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ ने कहा कि देश में JCB से खुदाई होती है तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इसलिए बिहार में अल्लू को देखने के लिए लोगों का जमा होना कोई असाधारण बात नहीं है। अगर वो ऑर्गेनाइज होते हैं तो भीड़ तो होगी ही। मेरा मानना है कि भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं है।

अगर ये सच होता तो सभी राजनीतिक दलों को जीतना चाहिए। भीड़ केवल बिरयानी के पैकेट और क्वार्टर की बोतल के लिए इकट्ठा होती है। बता दें पिछले दिनों ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर ग्रैंड तरीके से बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च किया गया था। यहां अल्लू को देखने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। बता दें ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ की इसी साल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ शादी हुई थी।

रवि गोसाईं की मां का निधन, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखी यह बात

मनोरजंन जगत से एक दुखद समाचार मिल रहा है। मशहूर एक्टर रवि गोसाईं की मां का निधन हो गया है। इस खबर को रवि ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वे मां की मौत से सदमे में हैं। रवि ने इंस्टाग्राम पर अपना दुख साझा करते हुए एक फोटो के साथ भावुक पोस्ट शेयर की है। रवि ने लिखा, “मां आपका प्यार और विरासत जीवित रहेगी, मां आपने भले ही हमें छोड़ दिया है लेकिन आपकी यादें और सीख हमेशा मेरा मार्गदर्शन करेंगी…सपनों में आके बताती रहना दूसरी दुनिया कैसी होती है? सुखद और शांतिपूर्ण नई यात्रा मां।”

इस नोट को पढ़ रवि के फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं। वे रवि को सांत्वना देने के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मां से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आप किस दर्द से गुजर रहे होगे। इस साल की शुरुआत में मैंने भी यही अनुभव किया है और मैं बस इतना ही कहूंगा कि उन्हें अपने विचारों में रखें और आप इससे उबर जाएंगे। वह हमेशा आपका ख्याल रखेंगी।” बता दें कि रवि ने कई सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में काम किया है। इनमें प्रमुख रूप से ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘माचिस’, ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘राजा भैया’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री