एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर के बाद से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस में मातम छा गया। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सिद्धार्थ उनके बीच अब नहीं रहें। फैंस एक्टर की याद में रोज उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ शुक्ला के जैसे दिखने वाले इस इंसान का नाम चंदन है। चंदन सिद्धार्थ शुक्ला के बड़े फैन हैं और वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। चंदन के इस वीडियो में वह हू-ब-हू सिद्धार्थ शुक्ला जैसे दिख रहे हैं। चंदन की इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार फॉलोवर्स है। उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पंसद भी किया जाता है। अभी सिद्धार्थ शुक्ला के लूक से वह सुर्खियों में बने हुए है। चंदन का प्रोफाइल पिक्चर पर अभी सिद्धार्थ और शहनाज की ही तस्वीर भी है।














