न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आजाद’ में पहले अमन देवगन की जगह था यह एक्टर, जया ने पैपराजी पर फिर खोया आपा, वीडियो वायरल

इस साल मार्च में रिलीज हुई 'आजाद' फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 1:28:28

2 News : ‘आजाद’ में पहले अमन देवगन की जगह था यह एक्टर, जया ने पैपराजी पर फिर खोया आपा, वीडियो वायरल

इस साल मार्च में रिलीज हुई 'आजाद' फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि पहले इस फिल्म में अमन की जगह दूसरे एक्टर सिद्धार्थ निगम नजर आने वाले थे। पहले राशा की जोड़ी सिद्धार्थ के साथ बनाई गई थी, लेकिन आखिरी मौके पर उनकी छुट्टी कर अमन को एंट्री दे दी गई। अब इस मामले में सिद्धार्थ की मां विभा निगम ने खुलकर बात की है। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टार किड्स की वजह से इंडस्ट्री के बाहरी लोगों की एंट्री न होने और प्रतिभाशाली लोगों की भूमिकाएं खोने को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

विभा ने कहा कि मैं खुद सिद्धार्थ को फिल्म की मीटिंग में ले गई थी। हमें पूरी स्क्रिप्ट सुनाई गई। मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई थी और मैं खुश थी कि सिद्धार्थ को बॉलीवुड में एक मजबूत लॉन्च मिलेगा। हमने इसके लिए एक साल तक का इंतजार किया। अचानक दो साल बाद सिद्धार्थ ने मुझे फिल्म का पोस्टर दिखाया और कहा-मां यह रिलीज हो गया और फिल्म में इन लोगों को जगह मिली है। तब मुझे पता चला कि फिल्म में अजय देवगन के भांजे और रवीना टंडन की बेटी राशा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ‘आजाद’ का पोस्टर देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। जब लाइफ में ऐसी चीजें होती हैं तो एक मां के तौर पर बहुत दिक्कत और दुख होता है।

उस दिन मुझे यह एहसास हुआ कि यह सिर्फ इस वजह से हुआ क्योंकि वो दोनों ही स्टार किड्स हैं। हमने पूरे एक साल इंतजार किया और फिर टीजर देखा। इस बारे में मुझसे सिद्धार्थ ने कहा कि इसमें किसी का दोष नहीं है। यह एक बिजनेस है इसलिए उनसे इसके बारे में पूछने का भी कोई मतलब नहीं बनता कि आखिर क्यों किया। यह एक व्यक्तिगत दर्द और एहसास है। बता दें पीरियड एक्शन ड्रामा 'आजाद' का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया था और रॉनी स्क्रूवाला व प्रज्ञा कपूर ने को-प्रोड्यूस किया था।

यह 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं दूसरी तरफ, सिद्धार्थ अब अपने नए शो ‘है जुनून!’ में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिकल ड्रामा में उनके साथ नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, जैकलीन फर्नांडिस, सुमेध मुद्गलकर और युक्ति थरेजा जैसे कलाकार हैं।

रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल होने बेटी के साथ पहुंची थीं जया बच्चन

एक्ट्रेस काजोल के चाचा फिल्म निर्माता रोनो मुखर्जी का हाल ही निधन हो गया था। इस बीच रोनो की प्रेयर मीट में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। इस दौरान जया बच्चन भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बनीं। जया कैमरा देखते ही गुस्से से लाल हो गईं। साथ ही उन्होंने पैपराजी पर अपनी भड़ास भी निकाली। दरअसल प्रेयर मीट में शामिल होने के बाद जया अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ बाहर निकल रही थीं।

इस बीच मीडिया की दखलअंदाजी से जया अपना आपा खो बैठी। वह प्रेयर मीट के बाहर इकठ्ठा हुए मीडियाकर्मियों से भिड़ गईं। उन्होंने गुस्से में पैपराजी को फटकार लगा दी। जया ने तीखे लहजे में पैप्स से बातचीत करते हुए कहा, “चलिए…आप लोग साथ में आएं… बकवास सब।” जया के चेहरे से साफ झलकता दिखाई दिया कि वो इस मीट में पैपराजी के हस्तक्षेप से काफी परेशान हो गई थीं। वहीं जब श्वेता ने उन्हें गाड़ी में बिठाया तो वह पैपराजी पर चिल्लाते हुए बोलीं, ‘आ जाइए आप गाड़ी में ही बैठ जाइए आकर…’

जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रेयर मीट की बात करें तो जया के साथ काजोल, अयान मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, अमित कुमार और सलीम खान जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। रोनो का 28 मई का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कुछ समय पहले उनके भाई एक्टर देब मुखर्जी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी