अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को फिल्म 'शेरशाह' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की। यह मच अवेटेड वॉर ड्रामा कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है, जिनका किरदार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस व काश एंटरटेनमेंट की संयुक्त रूप से निर्मित शेरशाह साल का सबसे बड़ा बॉलीवुड वॉर ड्रामा है। भारत और दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों के प्रशंसक 12 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देख सकेंगे। फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में बत्रा के अमूल्य बलिदान का सम्मान करती है।














