न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परम सुंदरी में रोमांस करते नजर आएंगे सिद्धार्थ-जाह्नवी, उत्तर-दक्षिण को लेकर बनी एक और प्रेम कहानी

बॉलीवुड में एक नई और फ्रेश जोड़ी पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:57:36

परम सुंदरी में रोमांस करते नजर आएंगे सिद्धार्थ-जाह्नवी, उत्तर-दक्षिण को लेकर बनी एक और प्रेम कहानी

बॉलीवुड में एक नई और फ्रेश जोड़ी पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। शानदार विजुअल्स, दिल छू लेने वाले गाने और नई जोड़ी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस के बीच उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

फिल्म में सिद्धार्थ ने 'परम' और जाह्नवी ने 'सुंदरी' का किरदार निभाया है। कहानी उत्तर और दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि में रची गई एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो दर्शकों को इमोशन, कल्चर और प्यार के रंगों में डुबो देगी। फर्स्ट लुक में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि वह पहले ही फ्रेम से दर्शकों को बांध लेती है।

सोनू निगम की आवाज में फिल्म का बैकग्राउंड ट्रैक भी सामने आया है, जिसने इस रोमांटिक फील को और भी खास बना दिया है। जाह्नवी और सिद्धार्थ की रॉ और नैचुरल एक्टिंग में जो मासूमियत नजर आती है, वो दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।

फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट के साथ लिखा है – "जब उत्तर की फायर मिलती है दक्षिण की ग्रेस से, तब बनती है साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी।" हालांकि, फिल्म की सपोर्टिंग स्टारकास्ट और ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

पहले भी बन चुकी हैं इस विषय पर फिल्में

जिस विषय पर निर्माता दिनेश विजान ने इस फिल्म को बनाया है उस पर पहले भी हिन्दी में फिल्में बन चुकी हैं। इनमें सबसे ऊपर आती है निर्देशक के.बालचन्द्रन की कमल हासन और रति अग्निहोत्री की कालजयी प्रेम कहानी एक दूजे के लिए। 11 जुलाई 1981 को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने अपने जमाने में सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली और गोल्डन जुबली मनाई थी। आज के दौर में इन शब्दों को सुनने के लिए कान तरसते हैं।

बीते कुछ वर्षों पहले करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर इसी कथानक पर अर्जुन कपूर और आलिया भट्‌ट को लेकर 2 स्टेट्स नामक फिल्म बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह फिल्म चेतन भगत की कहानी पर बनाई गई थी, जिसका क्रेडिट भी चेतन भगत को दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी