हिन्दी सिनेमा का क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत जल्द अपने फैंस को गुडन्यूज देने वाले हैं। कपल ने हाल ही में प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को खुशी का बड़ा मौका दिया था। इस बाबत कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया।
इस पोस्ट में कपल ने कहा था कि उनकी लाइफ का सबसे बड़ा तोहफा बहुत जल्द आ रहा है। अब कपल के फैंस को बड़ी गुडन्यूज का इंतजार है।
इस बीच प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार कपल को स्पॉट किया गया है। सिद्धार्थ और कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिड-कियारा को देख उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
वहीं, वीडियो में देखा जा रहा है कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा का कितना ख्याल कर रहे हैं। वहीं, कियारा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। सिड-कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट किया गया है। सिद्धार्थ ने लाइट ग्रे पैंट पर डेनिम शर्ट पहनी हुई है। एक्टर ने सिर पर कैप और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। वहीं, मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी की बात करें, तो एक्ट्रेस को क्रीम कॉम्फी आउटफिट में देखा जा रहा है। कियारा ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।














