न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धांत चतुर्वेदी ने इसलिए मुंडवा लिए थे बाल, ‘युध्रा’ मूवी का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, देखें कमाई

ऐसे बहुत कम एक्टर होते हैं जो फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद बॉलीवुड में अपना स्थान बना लें। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (31) का नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 11:08:25

2 News : सिद्धांत चतुर्वेदी ने इसलिए मुंडवा लिए थे बाल, ‘युध्रा’ मूवी का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, देखें कमाई

ऐसे बहुत कम एक्टर होते हैं जो फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद बॉलीवुड में अपना स्थान बना लें। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (31) का नाम भी इस लिस्ट में आता है। हालांकि उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। वे अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बन गए थे, लेकिन उसी दौरान उन्हें लगा कि उन्हें एक्टिंग फील्ड में जाना चाहिए। अब एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने बॉलीवुड में अपने संघर्षों के बारे में बात की। सिद्धांत को फिल्म ‘गली बॉय’ में 'एमसी शेर' का सपोर्टिंग रोल निभाने से पहले 5 साल तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

सिद्धांत ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मैं 21 साल का था और सिनेमा में कुछ बड़ा करने का सपना देखता था, तब मैंने एक बड़े बैनर की प्रोडक्शन कंपनी के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की थी। मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और उसमें भूमिका के लिए चुना गया था। वर्कशॉप 6 महीने तक चली, इसलिए मैंने अपने बाल संवारना और अपने किरदार के अनुसार कपड़े पहनना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में फिल्म बंद हो गई।

इसके बाद जब भी मैं आइने में देखता, तो मुझे बस वही कैरेक्टर दिखाई देता इसलिए मैंने अपने बाल मुंडवा लिए। यह मेरे लिए एक बड़ा झटका था। तब मेरे दोस्त सीए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और फिल्म बंद हो जाने के बाद मेरी मां ने मुझे भी ऐसा करने के लिए कहा। मैं तब वास्तव में उदास था और उसके बाद अगले 3 महीनों तक, जब तक मेरे बाल नहीं बढ़े, मैं जेन मोड में था। मेरे सभी दोस्त सीए कर रहे थे और मैंने वह भी छोड़ दिया था। मेरी मां ने मुझे कहा कि मुझे कम से कम सीए फाइनल के लिए बैठना चाहिए, क्योंकि मैं वैसे भी कुछ नहीं कर रहा था। मेरे पिता ने मुझे इंस्पायर किया।

siddhant chaturvedi,actor siddhant chaturvedi siddhant chaturvedi bald,siddhant chaturvedi ca,yudhra,box office collection,malvika mohnan

सिद्धांत और मालविका की फिल्म ‘युध्रा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई

सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अपेक्षा अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। इसकी कमाई लगातार घटती ही जा रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन शुक्रवार (27 सितंबर) को भारत में मात्र 5 लाख रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई 11.05 करोड़ रुपए हो गई है। लगता है जल्द ही इसका सिनेमाघरों से बोरिया बिस्तर गोल होने वाला है।

फिल्म में सिद्धांत ने ‘युध्रा’ का किरदार निभाया है, जिस पर बदला लेने का जुनून है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस मूवी में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल भी हैं। बता दें सिद्धांत अब तक ‘गली बॉय’, ‘बंटी बबली 2’, ‘गहराइयां’, ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। वे अब ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री