न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘युध्रा’ के दूसरे ट्रेलर में दिखी सिद्धांत-राघव की भिड़ंत, ‘बर्लिन’ के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे अपारशक्ति

एक्सेल एंटरटेनमेंट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ के साथ एक अनोखा अनुभव लेकर आ रहा है। हाई एनर्जी वाले ट्रेलर और शानदार

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 7:12:34

2 News : ‘युध्रा’ के दूसरे ट्रेलर में दिखी सिद्धांत-राघव की भिड़ंत, ‘बर्लिन’ के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे अपारशक्ति

एक्सेल एंटरटेनमेंट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ के साथ एक अनोखा अनुभव लेकर आ रहा है। हाई एनर्जी वाले ट्रेलर और शानदार गानों के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ ट्रेलर 2 में के लिए तैयार हो जाएं। सिद्धांत ने आज बुधवार (11 सितंबर) को मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में हजारों फैंस और मीडिया के सामने ट्रेलर 2 को लॉन्च किया। इसमें सिद्धांत द्वारा निभाए गए निडर और तेज ‘युध्रा’ और राघव द्वारा निभाए गए खतरनाक विलेन ‘शफीक’ के बीच एक खतरनाक लड़ाई दिखती है।

इसमें दमदार डायलॉग्स हैं। एनर्जी से भरपूर फिल्म का ट्रेलर आपको सीट से बांधे रखने का वादा करता है। फिल्म एक्शन में नए स्टैंडर्ड सेट करेगी। रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मालविका मोहनन, गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन जैसे कलाकार भी हैं। सिद्धांत इस फिल्म में पहली बार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, राघव 'किल' के बाद एक बार फिर से विलेन के रोल में दिखेंगे।

राघव के किरदार ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘फुकरे’ सीरीज, ‘गली बॉय’ और हिट शो ‘मिर्जापुर’ जैसे प्रोजेक्ट प्रोड्यूस किए हैं। यह कंपनी भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम है, जो अपनी अनोखी कहानी कहने के तरीके के लिए जानी जाती है।

siddhant chaturvedi,raghav juyal,siddhant raghav,yudhra movie,yudhra trailer 2,malvika mohnan,aparshakti khurrana,berlin movie,stree 2,siddhivinayak temple

सिद्धिविनायक मंदिर में मां के साथ नजर आए अपारशक्ति खुराना

इन दिनों पूरे बॉलीवुड पर गणेशोत्सव का खुमार छाया हुआ है। इस बीच आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी मां के साथ मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे। ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद ले रहे अपारशक्ति ने आगामी फिल्म ‘बर्लिन’ की कामयाबी की कामना की। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। ‘बर्लिन’ में अपारशक्ति एक नए अवतार में नजर आएंगे।

वे एक सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में खूब तारीफें बटोरी है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी। अतुल सभरवाल के निर्देशन में बनी फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जो 1990 के दशक की नई दिल्ली के राजनीतिक माहौल की झलक पेश करती है। फिल्म एक ऐसे मूक-बधिर व्यक्ति के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है।

फिलहाल अपारशक्ति की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसमें उन्होंने 'बिट्टू' का किरदार निभाय है। अपारशक्ति की एक और फिल्म 'बदतमीज गिल' 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें परेश रावल, वाणी कपूर भी हैं। इसके अलावा उनकी आगामी परियोजनाओं में 'फाइंडिंग राम' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री