न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धांत-मालविका की फिल्म ‘युध्रा’ का दूसरा गाना रिलीज, आयुष्मान का यह वीडियो मचा रहा धूम

‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपकमिंग फिल्म ‘युध्रा’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। यह एक फुल एक्शन फिल्म है, जिसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 8:43:42

2 News : सिद्धांत-मालविका की फिल्म ‘युध्रा’ का दूसरा गाना रिलीज, आयुष्मान का यह वीडियो मचा रहा धूम

‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपकमिंग फिल्म ‘युध्रा’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। यह एक फुल एक्शन फिल्म है, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखी थी। फिल्म में सिद्धांत के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं। इस बीच मेकर्स ने आज सोमवार (9 सितंबर) को फिल्म का दूसरा गाना ‘सोहनी लगदी’ रिलीज कर दिया। इसमें सिद्धांत और मालविका तगड़ा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कैची बीट्स और जबरदस्त रिदम के साथ यह एक फुल पार्टी सॉन्ग है। सिद्धांत और मालविका की परफॉर्मेंस एनर्जी से भरपूर है।

गाने को प्रेम और हरदीप ने कंपोज किया है। गाने को गायक जाज धामी और सोना रेले ने अपनी आवाज से सजाया है। राज रंधोक ने इसके बोल लिखे हैं। इसे बॉस्को-सीजर ने कोरियोग्राफ किया है। मेकर्स ने अगस्त में ‘युध्रा’ के कई पोस्टर शेयर किए थे, जिसमें सिद्धांत इंटेंस लुक में नजर आए थे। सिद्धांत पहली बार एक्शन मोड में दिखेंगे। सिद्धांत ने फिल्म के लिए MMA, किकबॉक्सिंग और जिउ-जित्सु की कड़ी ट्रेनिंग ली है।

यह मालविका की पहली हिंदी फिल्म है। वह हाल ही रिलीज हुई ‘तंगलान’ फिल्म में चियान विक्रम के साथ नजर आई थीं। ‘युध्रा’ का डायरेक्शन श्रीदेवी की ‘मॉम’ बनाने वाले रवि उदयवार ने किया है। मूवी रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी है। इसमें गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल भी हैं। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना ने अपने अंदाज में गाया भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू'

आयुष्मान खुराना एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शानदार सिंगर भी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ थी, जिसमें उन्होंने 'पानी दा रंग' गाना गाया था, जो खूब लोकप्रिय हुआ। आयुष्मान ने कई म्यूजिक कंसर्ट्स भी किए हैं, जहां वे लाइव परफॉर्म करते हैं। आयुष्मान हाल ही में पटना के एम्स में कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे जहां वे सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी के सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' को गाकर तहलका मचा दिया।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आयुष्मान ने गाने को अपने अंदाज में गाकर दर्शकों को चौंका दिया। आयुष्मान मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गाने को इतनी एनर्जी और जोश के साथ गाया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने भी आयुष्मान के इस टैलेंट को सराहा है और उनके इस वीडियो को शेयर किया है। आयुष्मान अब तक कई पॉपुलर गानों को आवाज दे चुके हैं।

उन्होंने ‘साडी गली आजा’, ‘मिट्टी दी खुशबू’, ‘नज्म नज्म’ और ‘मेरे लिए तुम काफी हो’ जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। आयुष्मान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर’ मूवी में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। फिल्म का डायरेक्शन ‘स्त्री 2’ फेम अमर कौशिक हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। इस कॉमेडी मूवी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क