Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कला फिल्मों के जनक दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन, अक्षय-मनोज सहित इन हस्तियों ने यूं दी श्रद्धांजलि

दिग्गज निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक श्याम बेनेगल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 90 साल के थे। कला फिल्मों के जनक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 11:16:01

कला फिल्मों के जनक दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन, अक्षय-मनोज सहित इन हस्तियों ने यूं दी श्रद्धांजलि

दिग्गज निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक श्याम बेनेगल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 90 साल के थे। कला फिल्मों के जनक कहे जाने वाले बेनेगल ने सोमवार शाम 6.38 बजे मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी दोनों किडनी फेल हो गई और घर पर ही उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्होंने 14 दिसंबर को शबाना आजमी, नसीरूद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा सहित कई सितारों की मौजूदगी में अपना जन्मदिन मनाया था।

बेनेगल ने 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 1500 ऐड फिल्में बनाईं। बेनेगल को साल 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बेनेगल को दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिल चुका है। उनकी फिल्मों ने 8 नेशनल अवार्ड जीते। बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे दिग्गज दिवंगत एक्टर और फिल्ममेकर गुरुदत्त के कजिन थे। बेनेगल को बचपन से स्टिल फोटोग्राफी का शौक था। अर्थशास्त्र में एमए करने के बाद वे फोटोग्राफी करने लगे।

इसके बाद उन्होंने ऐड एजेंसियों के लिए कॉपी राइटिंग शुरू की और फिर कई शानदार ऐड फिल्में भी बनाईं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री बनाई, और दूरदर्शन के लिए ‘भारत एक खोज’ जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक का निर्देशन किया। उनके खाते में ‘मंथन’, ‘अंकुर’, ‘जुबैदा’, ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगोटन हीरो’, ‘मंडी’, ‘आरोहन’, ‘वेलकम टु सज्जनपुर’ जैसी यादगार फिल्में हैं, जिनकी बदौलत वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। बेनेगल की फिल्मों ने सामाजिक मुद्दों को बड़े ही सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
shyam benegal,director shyam benegal,shyam benegal death,shyam benegal passes away,ankur,manthan,Akshay Kumar,manoj bajpayee मनोज बाजपेयी ने लिखा, ‘जुबैदा’ में उनके साथ काम करना परिवर्तनकारी अनुभव था

बेनेगल के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया है। इतने बेहतरीन डायरेक्टर को खोने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई है। फिल्मी हस्तियां लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। फिल्ममेकर शेखर कपूर ने लिखा, “उन्होंने ‘नई लहर’ वाले सिनेमा का निर्माण किया। श्याम बेनेगल को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अंकुर, मंथन और अनगिनत अन्य फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी।

उन्होंने शबामा आजमी और स्मिता पाटिल जैसे महान कलाकारों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक।” अक्षय कुमार ने लिखा, “श्याम बेनेगल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक, वास्तव में एक लीजेंड। ओम शांति।” फिल्मकार हंसल मेहता ने श्याम बेनेगल की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे महान फिल्म निर्माताओं में से अंतिम, श्याम बाबू, बहुत बढ़िया, मेरे जैसे कई लोगों को प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। सिनेमा के लिए आपका धन्यवाद। कठिन कहानियों और दोषपूर्ण पात्रों को इतनी अद्भुत गरिमा देने के लिए आपका धन्यवाद।”

करण जौहर ने लिखा, “आपके सिनेमा के लिए धन्यवाद, वे कहानियां जिन्होंने अतुलनीय टैलेंट को मौका दिया और समाज की खींची सीमाओं को लांघ दिया, आपकी दी कहानियां देश का गौरव हैं।” मनोज बाजपेयी ने लिखा, “भारतीय सिनेमा के लिए ये एक दिल दहला देने वाली क्षति है। श्याम बेनेगल सिर्फ एक लीजेंड नहीं थे, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने कहानी कहने की कला को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया।

जुबैदा में उनके साथ काम करना मेरे लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव था, जिसने मुझे उनकी कहानी कहने की अनूठी शैली और अभिनय की बारीक समझ से परिचित कराया। उनके निर्देशन में मैंने जो सीखा उसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उनके साथ काम करने का अवसर पाना एक बड़ा सम्मान था। उनकी विरासत उनके द्वारा बताई गयी कहानियों और उनके द्वारा छुये गये जीवन में जीवित रहेंगी। शांति से विश करें, श्याम बाबू, ओम शांति।” अनुपम खेर, सुभाष घई, सुधीर मिश्रा, इला अरुण, चिरंजीवी सहित अन्य कई हस्तियों ने भी बेनेगल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका