न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्वेता तिवारी के खिलाफ बंद हुआ यह मामला, ‘बैडएस रवि कुमार’ के गाने में हिमेश-प्रभु ने मचाई धूम

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर खुद की ग्लैमरस फोटो और वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 2:24:04

2 News : श्वेता तिवारी के खिलाफ बंद हुआ यह मामला, ‘बैडएस रवि कुमार’ के गाने में हिमेश-प्रभु ने मचाई धूम

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर खुद की ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। पलक और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के अफेयर के खूब चर्चे हैं। बहरहाल श्वेता से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट को उनके खिलाफ जालसाजी का मामला बंद करने की जानकारी दी है। साल 2021 में श्वेता के पूर्व पति अभिनव कोहली ने केस दर्ज कराया था।

कोर्ट ने श्वेता को याचिका वापस लेने को कहा है, जिसमें उन्होंने बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR कैंसिल करने की मांग की थी। 'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 17 दिसंबर 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट में 'ए' सारांश रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। इसमें कहा गया था कि श्वेता के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं, जो इस बात का समर्थन करें कि उन्होंने ऐसा कुछ किया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि स्थिति को देखते हुए याचिका को वापस लेने की इजाजत दी जाती है। उल्लेखनीय है कि अभिनव ने श्वेता पर जालसाजी का आरोप लगाया था।

उनका आरोप था श्वेता ने बेटे रेयांश के लिए UK का वीजा हासिल करने के लिए NOC पर अभिनव के फर्जी साइन किए थे। अभिनव ने दावा किया था कि इसके बाद उन्होंने खुद भारत में UK एम्बेसी में संपर्क किया था और फिर वीजा रद्द कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि श्वेता और अभिनव की शादी साल 2013 में हुई थी। इसके 6 साल बाद 2019 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा है। इनसे पहले श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी, जिससे उनकी बेटी पलक हैं। अब श्वेता दोनों बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं।

2 News : श्वेता तिवारी के खिलाफ बंद हुआ यह मामला, ‘बैडएस रवि कुमार’ के गाने में हिमेश-प्रभु ने मचाई धूम

हिमेश रेशमिया की मूवी ‘बैडएस रवि कुमार’ इस दिन होगी रिलीज

संगीतकार, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया की की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का ट्रेलर एक दिन पहले रिलीज किया गया था। इस पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। इसमें हिमेश पहली बार एक्शन अवतार में दिखे। फिल्म के डायलॉग भी मजेदार हैं, जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए। आज सोमवार (6 जनवरी) को फिल्म का पहला गाना ‘दिल के ताजमहल में’ रिलीज हो गया। इसमें हिमेश और साउथ इंडियन एक्टर प्रभु देवा कई हसीनाओं के साथ धमाल मचा रहे हैं।

गाने को हिमेश ने लिखने के साथ अपनी आवाज दी है। गाने की शुरुआत होती प्रभुदेवा के डायलॉग से होती है। वे कहते हैं कि आज तुम सब लोग तय करो यह तुम लोगों की जिंदगी का आखिरी दिन है और हां जिसके चेहरे पर मायूसी दिखी कसम ताजमहल की उसकी फिर लाश दिखेगी। फिर हिमेश बोलते हैं कि तू बड़ा है तो मैं बुरे लोगों का नवाब हूं, तू बड़ा होकर बिगड़ा होगा मैं बचपन से खराब हूं।

फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हिमेश रवि के किरदार में दिखाई देने वाले हैं तो प्रभु विलेन बनकर लोगों का दिल जीतेंगे। यह हाई रेट्रो एक्शन म्यूजिकल फिल्म है। इसके डायरेक्टर कीथ गोम्स और प्रोड्यूसर हिमेश रेशमिया मेलोडीज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा