न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नव्या नवेली नंदा की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर फिर लगाई जा रहीं अटकलें, मां श्वेता बच्चन ने बताई हकीकत

सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (26) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 10:57:22

नव्या नवेली नंदा की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर फिर लगाई जा रहीं अटकलें, मां श्वेता बच्चन ने बताई हकीकत

सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (26) को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। भले ही नव्या ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस साल नव्या के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या 2' ने उनके लिए एक अलग फैनबेस बनाया। इसमें वह अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ विभिन्न मुद्दों पर दिलचस्प अंदाज में बातें शेयर करती थीं।

इस बीच एक बार फिर से नव्या के फिल्मी दुनिया में आने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान श्वेता से नव्या के फिल्मों में आने के बारे में सवाल किया गया। इस पर श्वेता ने कहा कि मुझे लगता है कि आप नव्या के काम से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके पास बहुत काम है। मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड नव्या के लिए है। पूर्व में श्वेता ने कहा था कि मैं नहीं चाहतीं कि नव्या को उनके काम के लिए ट्रॉलिंग और अनावश्यक नफरत का सामना करना पड़े और मैं उसे कभी भी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनने दूंगी।

'आरा हेल्थ' नाम से कंपनी चलाने वालीं नव्या ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। पूर्व में एक इंटरव्यू में नव्या से पूछा गया था कि क्या उनकी कोई आगामी फिल्म है। इस पर नव्या ने कहा था कि वह एक्टिंग में अच्छी नहीं हैं और वह सिर्फ काम करने के लिए कुछ करने में विश्वास नहीं करती हैं।

shweta bachchan,navya naveli nanda,amitabh bachchan,shweta navya,navya bollywood,jaya bachchan,agastya nanda,what the hell navya 2

21 की उम्र से पिता निखिल नंदा के बिजनेस से जुड़ी हैं नव्या

नव्या ने हाल में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने बेहतर बैकग्राउंड पर बात की और बताया कि कैसे इसने उनके करिअर को प्रभावित किया। नव्या जब 21 साल की थीं, तब से पिता निखिल नंदा के बिजनेस से जुड़ी हैं। नव्या ने कहा कि जैसा सभी के साथ होता है, मेरी परवरिश ने भी मुझे गढ़ा है। अगर मैं 21 साल की उम्र में एंटरप्रिन्योर बन पाई, तो इसकी बड़ी वजह मेरा बेहतर बैकग्राउंड है।

उम्मीद करती हूं कि कड़ी मेहनत के दम पर मैं अपने लिए एक दिन मौके बना लूंगी। मैं हर एक चीज के लिए शुक्रगुजार हूं। मुझे कई बार उम्मीद से ज्यादा मिला है। इसलिए, यह जरूरी है कि मैं कैसे उन मौकों और संसाधनों का इस्तेमाल करती हूं, जो मेरे पास हैं। मुझे अब उन्हें दूसरों के साथ साझा करके बढ़ाने पर ध्यान देना है।

नव्या की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनका नाम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। नव्या के भाई अगस्त्य नंदा ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष