न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्स पति पीयूष पूरे के निधन के बाद ट्रॉल हुईं शुभांगी अत्रे ने बताया तलाक का कारण, कहा-लोग सच जाने बिना लगाते हैं आरोप

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार के चलते घर-घर में लोकप्रिय हैं। हाल ही उनके पूर्व पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 11:18:22

एक्स पति पीयूष पूरे के निधन के बाद ट्रॉल हुईं शुभांगी अत्रे ने बताया तलाक का कारण, कहा-लोग सच जाने बिना लगाते हैं आरोप

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार के चलते घर-घर में लोकप्रिय हैं। हाल ही उनके पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया था। शिवांगी का करीब ढाई महीने पहले ही पीयूष से तलाक हुआ था। पीयूष के निधन के बाद शुभांगी को उनके तलाक के चलते ट्रॉल किया जाने लगा और उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने फेमस होने पर तलाक लिया। अब शुभांगी अत्रे भी इस मामले पर खुलकर बात की और तलाक के पीछे की वजह का खुलासा किया है। शुभांगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में साफ किया कि उन्होंने प्रसिद्धि मिलने पर पीयूष को नहीं छोड़ा, बल्कि आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हुए।

शुभांगी ने कहा कि आपसी मतभेदों के बाद भी मैंने पीयूष को उनके निधन के 2 दिन पहले कॉल किया था। तब पीयूष अस्पताल में भर्ती थे। मैं पीयूष के निधन से स्तब्ध हूं और जल्दी ही उनके परिवार से मिलने इंदौर जाऊंगी। मेरी 16 अप्रैल को पीयूष से बात हुई थी और मैंने उनके ठीक होने की प्रार्थना की। मैं उन्हें सिर्फ अच्छी बातों के लिए याद रखना चाहती हूं। हमारी बेटी आशी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। उसके पेपर चल रहे हैं। परीक्षाएं पूरी होने के बाद वह यहां आएगी और फिर हम साथ-साथ इंदौर जाएंगे।

लोग आरोप लगाने में जल्दी करते हैं, बिना सच जाने। लोगों ने आरोप लगाया कि मैंने मशहूर होने पर उन्हें छोड़ दिया, बिना ये जाने कि मेरी जिंदगी में क्या हुआ। शादी के 22 साल बाद तलाक की वजह उनकी शराब की लत थी। यहां तक कि पीयूष को रिहैब भी भेजा गया, लेकिन वो लत इतनी गहरी थी कि चीजें संभल नहीं पाईं। मैंने पीयूष को इस लत से बाहर लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब सब मेरे कंट्रोल से बाहर हो गया तो मैंने तलाक का कदम उठाने का फैसला कर लिया।

shubhangi atre,actress shubhangi atre,bhabhiji ghar par hai,angoori bhahbhi,shubhangi piyush,shubhangi piyush divorce,piyush poorey death

मेरी बेटी आशी ने मुझसे कहीं ज्यादा दर्द सहा है : शुभांगी अत्रे

शुभांगी ने आगे कहा कि समाज में नशे की लत को गंभीरता से लेने की जरूरत है। यह सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, खासकर बच्चों को। मेरी बेटी आशी ने मुझसे कहीं ज्यादा दर्द सहा है। सबसे ज्यादा जरूरी मेरे लिए वही है और उसके लिए ही मैंने पीयूष से अलग होने का फैसला लिया था। मैंने तलाक का फैसला कोई रातोंरात नहीं लिया था, हमारे बीच साल 2018-2019 से ही अनबन शुरू हो गई थी और फिर साल 2025 में हमारा रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। मगर तलाक के बाद भी पीयूष और मैं एक-दूसरे के संपर्क में ही थे।

मेरा उनके परिवार के साथ भी अच्छा रिश्ता है। मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन आज भी मैं इंसान हूं और मुझे भावनाएं महसूस होती हैं। बता दें शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में हुई थी। साल 2023 में कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट देकर अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। इस साल 5 फरवरी को उनका तलाक हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी