न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रीमा राय ने ननद ऐश्वर्या राय से तुलना और ट्रॉलिंग पर कही यह बात, दूसरी बार मां बनेंगी यह एक्ट्रेस

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रीमा एक सफल ब्लॉगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 7:16:04

2 News : श्रीमा राय ने ननद ऐश्वर्या राय से तुलना और ट्रॉलिंग पर कही यह बात, दूसरी बार मां बनेंगी यह एक्ट्रेस

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रीमा एक सफल ब्लॉगर और डिजिटल क्रिएटर हैं। श्रीमा ने हाल ही में ट्रॉलिंग और ऐश्वर्या से होने वाली तुलना पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी की वजह से पहचाना जाता है, जबकि उनकी खुद की एक अलग पहचान और करिअर है। श्रीमा ने मोहसिना अहमद के पॉडकास्ट में कहा कि पिछले साल मुझे एक मामले में बेवजह घसीटा गया था।

तभी से मुझे ऑनलाइन ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जहां लोग मुझे सिर्फ एक मशहूर परिवार का हिस्सा मानते हैं और मेरी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। मेरी पहचान सिर्फ इस बात से नहीं हो सकती कि मैं किस परिवार से जुड़ी हूं। मैंने अपनी मेहनत से जो भी हासिल किया है, वह किसी के नाम के सहारे से नहीं, बल्कि अपनी काबिलियत से है। कुछ लोगों ने मेरी पोस्ट्स का गलत मतलब निकाला और बेवजह विवाद खड़ा किया।

मुझे ऐसे पेश किया गया जैसे किसी टीवी सीरियल के ड्रामे में एक नए किरदार की एंट्री हुई हो और वह किरदार श्रीमा हो। महिलाओं की एक-दूसरे से तुलना करना गलत है। हर महिला की अपनी अलग जर्नी है और उनके स्ट्रगल होते हैं। किसी एक की सराहना करने के लिए दूसरे को नीचा दिखाना सही नहीं है। सफलता को सम्मान मिलना चाहिए, न कि बेवजह की आलोचना।

shrima rai,aishwarya rai,shrima aishwarya,actress aishwarya rai bachchan,actress aishwarya rai,ishita dutta,actress ishita dutta,vatsal sheth

इशिता दत्ता के पति वत्सल सेठ ने फैंस के लिए शेयर की खुशखबरी

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी बेटी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता के फैंस के लिए खुशखबरी है। इशिता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनके पति ‘टार्जन’ मूवी फेम एक्टर वत्सल सेठ ने इस बात की जानकारी शेयर की है। पिछले कुछ समय से इशिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वत्सल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये एक सरप्राइज की तरह आया है। मेरे लिए एक बहुत-बहुत अच्छा सरप्राइज।

जब इशिता ने मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैं हैरान और अचंभित था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये एक पिता के तौर पर मेरे लिए एक बहुत बड़ी खबर थी और ये जैसे ही मुझ तक आई मैं पूरी तरह से आनंद से भर गया। इशिता कमरे में आईं और उसने ये जानकारी साझा की। उस समय मेरे बेटे वायु की तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन जैसे ही वो ठीक हुआ हमने ये डिसाइड किया कि ये खुशखबरी सभी के सामने आनी चाहिए।

जुलाई 2025 तक हमारे परिवार में नए सदस्य की एंट्री होगी। सैकंड प्रेग्नेंसी, पहली वाली से अलग होने वाली है। मैं अपनी वाइफ का ख्याल रखूंगा क्योंकि इस वक्त उसे स्पेशल अटेंशन की जरूरत है। हमने डिसाइड किया है कि जैसे ही बेबी का आगमन होगा मैं वायु का ध्यान रखूंगा और हमारी प्यारी बिटिया का ध्यान इशिता रखेंगी। उल्लेखनीय है कि इशिता एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ