न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रेयस और आलोक नाथ सहित 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, अमिताभ ने लिखा-इंसान मरते हैं स्पोर्ट्समैनशिप नहीं

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ एक मुसीबत में फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में 500 से ज्यादा लोगों से 5 करोड़ रुपए की ठगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 1:36:30

2 News : श्रेयस और आलोक नाथ सहित 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, अमिताभ ने लिखा-इंसान मरते हैं स्पोर्ट्समैनशिप नहीं

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ एक मुसीबत में फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में 500 से ज्यादा लोगों से 5 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में इन दोनों अभिनेताओं सहित 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह ठगी 'द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी' ने की है। कंपनी ने लोगों से निवेश कराकर 5 साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। एक साल से इनवेस्टर्स को उनका पैसा नहीं मिल रहा था, जिसके बाद एजेंटों ने बागपत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। श्रेयस और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे और कंपनी का प्रचार करते थे। उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

मीतली गांव निवासी बबली ने बताया कि बिजरौल गांव का एक युवक उनके गांव आता-जाता था। वह स्वयं सहायता समूह और सोसाइटी से जुड़ा था। उसने सोसाइटी को भारत सरकार के कृषि और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत बताया था। कंपनी के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद बबली ने बागपत के केंद्र से समालखा, हरियाणा की ब्रांच में 1.90 लाख रुपए की एफडी कराई। इसके बाद लुहारी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला और सूरज सहित अन्य लोगों के पैसे भी निवेश कराए गए। आरोप है कि 27 नवंबर 2024 को कंपनी ने लेन-देन का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया।

समालखा स्थित कार्यालय में अधिकारियों से बात करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एजेंटों ने बताया कि कंपनी ने जिलेभर में 25 से अधिक एजेंट बनाकर 500 से ज्यादा लोगों से 5 करोड़ रुपए से अधिक राशि का निवेश कराया था। ठगी का मामला सामने आने के बाद बागपत कोतवाली पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रेयस जल्द ही फिल्म 'सिंगल सलमा' में हुमा कुरैशी और सनी सिंह के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां तक आलोक नाथ की बात है तो वे लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। उनका नाम ‘मीटू मूवमेंट’ में भी आया था।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,alok nath,actor alok nath,cheating case,amitabh bachchan,actor amitabh bachchan,jaipur pink panthers,vedant devadiga

अमिताभ ने जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा को दी श्रद्धांजलि

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही खबरों में रहते हैं। अब उन्होंने अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को सलाम करने के साथ टीम के युवा सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर टीम का हौसला बढ़ाते हुए पोस्ट शेयर की है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर टीम की खेल भावना की तारीफ की। खिलाड़ियों ने माथे पर वेदांत के नाम का बैंड पहना है और मैदान में खेल रहे हैं।

अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “टीम जेपीपी, हमने अपने सहायक मैनेजर को अचानक दुखद निधन में खो दिया। हमने टीम को विकल्प दिया था कि वे न खेलें और दिवंगत के सम्मान में वॉकओवर दें, लेकिन टीम ने उनके सम्मान में खेला। उनकी याद में उनके नाम का हेडबैंड पहना। इंसान मरते हैं, स्पोर्ट्समैनशिप नहीं।” दरअसल गुरुवार (23 अक्टूबर) को पटना पाइरेट्स के खिलाफ जयपुर पिंक पैंथर्स का मैच हुआ था। पटना ने जयपुर को हरा दिया, लेकिन टीम ने पूरी मेहनत की और ये मैच वेदांत को समर्पित कर दिया। बता दें कि 21 अक्टूबर को वेदांत का निधन हो गया था।

बताया गया कि वेदांत का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। टीम ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए निधन की जानकारी दी थी। टीम ने लिखा था, “जयपुर पिंक पैंथर्स परिवार हमारे सहायक प्रबंधक, वेदांत देवाडिगा के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी है। वे हमारे परिवार के प्रिय सदस्य थे, उनके जुनून और समर्पण की हमें बहुत याद आएगी।”

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड